Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी में बनेगा भाजपा कार्यालय, जमीन की रजिस्ट्री मुख्यमंत्री को सौंपी

- स्व. श्रीराम ठाकुर के पुत्रों ने पिताजी की स्मृति में दी है 2 हजार स्क्वायर फिट जमीन दान

रेहटी। अब जल्द ही रेहटी में भाजपा कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। भाजपा कार्यालय केे लिए जमीन रेहटी के वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. श्रीराम ठाकुर के पुत्रोें महेंद्र सिंह ठाकुर एवं सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने पिताजी की स्मृति में दान दी है। जमीन रेहटी बस स्टैंड के पास मेें है, जिसकी रजिस्ट्री हो गई है औैर यह रजिस्ट्री मुख्यमंत्री को सौैंप दी गई है। इसके बाद अब भाजपा कार्यालय के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। यहां बता दें कि महेंद्र सिंह ठाकुर एवं सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान केे जन्मदिन 5 मार्च 2022 के अवसर पर सलकनपुर में आयोजित कार्यक्रम में जमीन का दानपत्र मुख्यमंत्री को सौंपकर उन्हें जन्मदिन पर तोहफा दिया था। अब जमीन की रजिस्ट्री भी करा दी गई है। नगर परिषद रेहटी के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेेल, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, मीना राजेंद्र पटेेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सलकनपुर मंदिर समिति के सदस्य रामगोपाल टेलर, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत, भाजपा नेता अर्जुन मुकाती सहित अन्य वरिष्ठ नेताओें, पदाधिकारियोें की उपस्थिति में महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जमीन की रजिस्ट्री सौैंपी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. श्रीराम ठाकुर के बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।
लंबे समय से चल रही थी कार्यालय की कवायद-
बुदनी विधानसभा की रेहटी तहसील मुख्यालय पर लंबे समय से भाजपा कार्यालय की कवायद चल रही थी। दरअसल वर्तमान मेें भाजपा कार्यालय रेहटी में भाजपा पदाधिकारी एवं एडवोकेट दिवाकर वर्मा के निवास से संचालित है। भाजपा की बैैठकें सहित अन्य आयोजन यहीं पर होते हैं, लेकिन कई बार स्थान की कमी के कारण यहां पर परेशानियां हो जाती हैं। इसके अलावा भाजपा के बड़े आयोजन सलकनपुर में बनी धर्मशाला प्रांगण में आयोजित किए जाते हैैं, लेकिन अब भाजपा कार्यालय रेहटी में बन जानेे सेे यहीं पर कार्यक्रम भी हो सकेंगे। भाजपा सकलनपुर मंडल के तहत आने वाली रेहटी तहसील मुख्यालय पर कई बार भाजपा के बड़े नेताओें का आना-जाना भी होता है, ऐसे में कार्यालय को लेकर लंबे समय सेे कवायद चल रही थी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों के अथक प्रयास से अब भाजपा कार्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है।
इनका कहना है-
रेहटी में भाजपा कार्यालय के लिए जमीन भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. श्रीराम ठाकुर के पुत्रों महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेंद्र सिंह ठाकुुर द्वारा दान दी गई थी और अब जमीन की रजिस्ट्री भी करा दी गई है। अब भाजपा कार्यालय के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री, जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओें के साथ चर्चा करकेे आगे की तैेयारियोें पर विचार-विमर्श करेेंगे। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है कि रेहटी में भाजपा कार्यालय का निर्माण होेगा।
– प्रेमनारायण मीणा, मंडल अध्यक्ष, भाजपा सलकनपुर मंडल, जिला सीहोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Фразы, которые не стоит говорить другу: Все будут изумлены восторгом: нереально простая и