राजनीतिक

प्रियंका गांधी ने बताया ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने का तरीका

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के माध्यम से जनता महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर एकजुट होगी।प्रियंका ने एक वीडियो में कहा, 'हम एक सकारात्मक राजनीति शुरू कर रहे हैं। हम आपसे सुनना चाहते हैं, हम आपकी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं। हम अपने प्यारे देश को एकजुट करना चाहते हैं। आइए भारत को एक साथ लाएं।' उन्होंने कहा कि आज की राजनीति ने लोगों और उनके मुद्दों से आंखें मूंद ली हैं।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, 'राजनीतिक चर्चा आज देश के लोगों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही हैं। इसने पूरी तरह से एक अलग मोड़ ले लिया है। आज की राजनीति ने लोगों और उनके मुद्दों पर आंखें मूंद ली हैं। इस 'यात्रा' के माध्यम से हम आम आदमी की समस्याओं और चिंताओं को सामने लाना चाहते हैं।'देश को चुनौतियों से उबारने और देश के युवाओं को बचाने के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है जिसमें सभी व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Wat toe te voegen aan waterreiniging? 2025/08/05/τι-να-προσθέσετε-στο-νερό-καθαρισμού-δ Ketchup van courgettes - een ongewone smaak 2025/08/05: Hoe gedraagt Gewichtsverlies - Wat Kun Je Eten Voor Politiereeksen waarvan niets kan Deze 5 apparaten Top 10 beste Geen sterke Salade van groenten met kikkererwten Voordelen van gymnastiek: wat zijn ze? Hoe maak je