Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

महेंद्र सिंह ठाकुर सीहोर, प्रदीप पटैरिया बुदनी विधानसभा के बने भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी

सीहोर-रेहटी। भारतीय जनता पार्टी अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनावी तैयारियों को लेकर जहां सांगठनिक बैठकें होने लगी हैं तो वहीं नियुक्तियां भी की जा रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने सीहोर जिले में विधानसभावार सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्तियां की है। इसमें महेंद्र सिंह ठाकुर ‘मनकी’ को सीहोर विधानसभा का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है तो वहीं युवा नेता प्रदीप पटैरिया को बुदनी विधानसभा का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह अन्य विधानसभाओं में भी सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्तियां की गर्इं हैं। इसी प्रकार भाजपा ने सीहोर जिले के मंडलों में मंडल संयोजक एवं सह संयोजकों की भी नियुक्तियां की हैं।
भाजपा सोशल मीडिया को लेकर बेहद एक्टिव है। पार्टी का सोशल मीडिया कैंपेन भी तेजी से चल रहा है। पार्टी की रीति-नीतियां, सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही पार्टी की गतिविधियों से लोगों को जोड़ने की दिशा में सोशल मीडिया तेजी से कार्य कर रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक टीम को मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीहोर जिले में सभी विधानसभाओं में सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्तियां की गर्इं हैं। अब ये भाजपा के सोशल मीडिया कैंपेन को तेजी से आगे बढ़ाएंगे।
इन्हें मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी-
भाजपा से सीहोर विधानसभा में पत्रकार एवं युवा नेता महेंद्र सिंह ठाकुर ‘मनकी’ को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले उन्हें पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में भी मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। इस पर वे खरे भी उतरे थी। अब उन्हें सीहोर विधानसभा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुदनी विधानसभा की जिम्मेदारी पार्टी के युवा नेता प्रदीप पटैरिया को सौंपी गई है। वे यहां पर सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व निभाएंगे। इससे पहले प्रदीप पटैरिया युवा मोर्चा में अहम दायित्व निभा चुके हैं। सक्रिय नेता हैं। उन्हें मुख्यमंत्री का करीबी भी माना जाता है। इसी तरह इछावर, आष्टा विधानसभा में भी सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
ये बने मंडल संयोजक-सहसंयोजक-
भाजपा ने शाहगंज मंडल में नेमसिंह चौहान को संयोजक, भूरेलाल शर्मा को सहसंयोजक, बुदनी मंडल में करण खत्री को संयोजक, मुकेश नायक को सहसंयोजक, सलकनपुर मंडल में रामदयाल विश्वकर्मा को संयोजक, ब्रजेश माहेश्वरी को सहसंयोजक, चकल्दी मंडल में गंगा बिशन कीर को संयोजक, शत्रुघ्न पंवार को सहसंयोजक, नसरूल्लागंज मंडल में मिथुन राठौर को संयोजक, दीपक यदुवंशी को सहसंयोजक, गोपालपुर मंंडल में राजेश राठौर को संयोजक कृष्णकांत को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष का किया आभार व्यक्त-
संगठन में जिम्मेदारियां मिलने के बाद पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रवि मालवीय का आभार व्यक्त किया है। पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात करके उनका स्वागत किया एवं मिठाई खिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se sprašujete, kako združiti okus in zdravje na krožniku? Koristni nasveti vam pomagajo temo bolje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno Jeseni: zakaj pica ostane Pogosta napaka: solata iz ko zadiši po čokoladni vafljevi torti Med pečenjem in kuhanjem zelenjave je razlika podobna kot med hrustljavim in mehkim zalogajem: oboje je lahko okusno. Z nekaj zelišči in malo olja ohranimo tudi hranilno vrednost.