Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

अफसरों की चुनावी जमावट, सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर को हटाकर संजय सिंह अढायच को बनाया नया कलेक्टर

- विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों का रहेगा महत्वपूर्ण दारोमदार

सुमित शर्मा
मध्यप्रदेश में लगातार आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हो रहे हैं। इसमें अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित जिला कलेक्टरोें को भी हटाकर नई पदस्थापनाएं दी जा रही हैं। अधिकारियों के तबादला आदेश कहीं न कहीं चुनावी जमावट को लेकर किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं तोे वहीं वर्ष 2024 में लोकसभा केे चुनाव भी होना है। उससे पहले प्रदेश सरकार ने अधिकारियोें की चुनावी जमावट पर फोेकस किया है। मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर में भी इस चुनावी जमावट का असर देखने को मिला। यहां पर बेहतर कार्य कर रहेे कलेक्टर एवं वर्ष 2012 के आईएएस अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर कोे हटाकर उनके स्थान पर अब तक बुरहानपुर जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रवीण सिंह अढायच को सीहोर जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेेदारी सौंपी गई है। अब प्रवीण सिंह अढाचय पर विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की महत्ती जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा इंदौर, जबलपुर, धार, सीधी, उमरिया सहित कई अन्य जिला कलेेक्टरोें के भी तबादला आदेेश जारी किए हैं। इसमें इंदौर जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी को सौंपी गई हैै, जबकि जबलपुर का कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को बनाया गया है। सौरभ सिंह सुमन अब तक छिंदवाड़ा कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच पर रहेगी चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी-
सीहोर जिले के कलेक्टर बनाए गए वर्ष 2012 केे अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रवीण सिंह अढाचय पर चुनाव की महत्ती जिम्मेदारी होगी। हालांकि उन्हें कलेक्टरी करने का तीन जिलों का अनुभव है। वे वर्तमान में बुरहानपुर कलेक्टर पदस्थ थे। इससे पहले वे सिवनी जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे हैं। इसके अलावा वे कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी पदस्थ रहे हैं। मूलतः राजस्थान केे रहने वाले आईएएस अधिकारी प्रवीण सिंह अढायच ने एमएससी तक की पढ़ाई करने के बाद सिविल सर्विस में भाग्य आजमाया औैर इसमें सफलता भी प्राप्त की। प्रवीण सिंह अढाचय का जन्म 23 अप्रैल 1987 को राजस्थान में हुआ था और उन्होंने सिविल सर्विस वर्ष 2012 में ज्वाईन की।
कई नवाचार कर रहे चंद्रमोहन ठाकुर-
सीहोर जिले से रूखसत करने सेे पहले कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर जिले में कई नवाचार कर गए हैं। उनके महत्वपूर्ण नवाचारों में सलकनपुर में प्रसादी के रूप मेें मिलने वालेे लड्डू हैं, जिसकी पहल कलेक्टर रहतेे हुए चंद्रमोहन ठाकुर ने ही की थी। इसके अलावा बुदनी के खिलौनों को एक नई पहचान दिलानेे के लिए भी उन्होंने सार्थक पहल की। स्थानीय उत्पादों कोे ज्यादा से ज्यादा बाजार उपलबध होे, इस दिशा में भी उन्होंने अच्छी पहल की।

Ord. Coll. 07-11-22

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se tudi vi sprašujete, kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj premišljenimi sestavinami je to mogoče, podrobnosti pa je vredno raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih Na prvi pogled se zdi priprava zdravih jedi zahtevna, vendar nekaj preprostih sestavin hitro ustvari okusen, uravnotežen obrok.