राज्य

निगम आयुक्त को दी नगर पालिक निगम शिक्षक संघ निर्वाचन की जानकारी

रायपुर
पिछले दिनों हुए नगर पालिक निगम शिक्षक संघ निर्वाचन के बाद कार्यकारिणी का विधिवत गठन हो गया है। इसकी प्रक्रियानुसार जानकारी रायपुर नगर निगम आयुक्त को कार्यकारिणी के अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला ने सहयोगी सदस्यों के साथ मिलकर दी। निगम आयुक्त ने नई कार्यकारिणी को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि 10 दिसंबर 2021 को निर्धारित स्थान माधव राव सप्रे नगर पालिक निगम उ.मा. विद्यालय में शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का चुनाव अनंत सिंह नेताम व प्रदीप भोई प्रभारी प्राचार्य चुनाव अधिकारी द्वारा संपन्न कराया गया निर्वाचित नवीन कार्यकारिणी है-
अध्यक्ष-श्री मृत्युंजय शुक्ला वीर शिवाजी नगर पालिक निगम उ.मा विद्यालय खमतराई .
उपाध्यक्ष-श्री मनोज दुबे शशिबाला नगर पालिक निगम उ.मा. विद्यालय मुवारी,श्रीमती मोहिंदर भुई निवेदिता नगर पालिक निगम उ.मा. विद्यालय गुरुनानक चौक।
सचिव – डी. के. वर्मा व्याख्याता नवीन सरस्वती न.पा. नि. उ. मा. विद्यालय नयापारा
सह सचिव- श्रीमती यामनीश शुक्ला निवेदिता न.पा. नि. उ. मा. विद्यालय गुरुनानक,श्री जगन्नाथ यादव शशिकला नगर पालिक निगम उ.मा. शाला गुढि?ारी.
कोषाध्यक्ष-श्री रितेश ठक्कर वीर शिवाजी नगर पालिक निगम उ.मा. विद्यालय,खमतराई.
संगठन मंत्री- श्रीमती सरिता शुक्ला सरस्वती नगर पालिक निगम उ.मा विद्यालय पुरानी बस्ती.
प्रचार मंत्री-श्री यशवंत देव बर्मा राम सहाय व न.पा.नि.उ.मा विद्यालय महोबा बाजार.
इसकी प्रति चुनाव अधिकारी प्रदीप भोई व अनंत सिंह नेताम के साथ,सचिव जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर व विकास खंड शिक्षा अधिकारी को भी प्रेषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Arstid on vastanud: WC-käuss on parast ühte äbinou pimestavalt valge: mida Kui palju sa 2025. aasta 31. juuli: