राजनीतिक

Border Dispute: सीमा विवाद पर विधानसभा में प्रस्ताव पास..

महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को सदन में सर्वसम्मति से पास किया गया। उन्होंने कहा, किसी भी परिस्थिति में महाराष्ट्र के बेलगाम, कारवार, निपानी, भालकी, बीदर शहरों और कर्नाटक के 865 मराठी भाषी गांवों को शामिल करने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट में की जाएगी।

शिंदे ने कहा, केंद्र सरकार को केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक में लिए गए निर्णय को लागू करने के लिए कर्नाटक सरकार से अपील करना चाहिए और सीमावर्ती क्षेत्रों में मराठी लोगों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की जानी चाहिए।इससे पहले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उम्मीद जताई थी कि यह प्रस्ताव बहुमत से पारित होगा। इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना नेता व पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया।

फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर नाम लिए बगैर पलटवार करते हुए कहा, 'मैं हैरान हूं कि जो लोग कल बोल रहे थे, उन्होंने 2.5 साल सीएम रहते हुए क्यों कुछ नहीं किया। सीमा विवाद हमारी सरकार बनने के बाद पैदा नहीं हुआ है।'फडणवीस ने कहा कि यह विवाद महाराष्ट्र के गठन और भाषाई आधार पर राज्यों के गठन के समय शुरू हुआ था। यह सालों से चला आ रहा विवाद है। हम इस मामले में कभी राजनीति नहीं करते हैं और उम्मीद करते हैं कि कोई भी इस पर राजनीति न करे। फडणवीस ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को महसूस करना चाहिए कि समूचा महाराष्ट्र उनके साथ है।

बता दें, सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना बाला साहेब ठाकरे गुट के नेता उद्धव ठाकरे ने सीमा विवाद को लेकर शिंदे की चुप्पी पर सवाल उठाया था। इसके साथ ही उन्होंने यह विवाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा हल किए जाने तक कर्नाटक के विवादित क्षेत्रों को 'कर्नाटक के कब्जे वाला महाराष्ट्र' करार देते हुए केंद्र सरकार से इस इलाके को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने मांग की कि यह मांग महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाए जा रहे प्रस्ताव में शामिल की जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kiire ja efektiivne meetod kasvuhoone mulda Kuidas säilitada küüslauku õigesti kevadeni, et see Miks ei saa pesta, Veini suupisted: toitumisspetsialisti juhend Augustis-septembris küüslaugu kaevamine talviseks ja kevadiseks: kuukalender Vanaema hapukurkide retsept: Kapsakomplekti muutmiseks vajalik üks lihtne Kiire ja odav viis betoonpõranda värvimiseks: nutikad trikid tulemuste Top 3 haigust, mis hävitavad Tõeliselt tugevate suhete võti: psühholoogi poolt nimetatud õpetamata jäänud oskus Imeline hapukurgi retsept valmis vaid Rahvapärane trikk vanal tettkaussil: lihtne viis eemaldada paks naastud Pärast saagikoristust: millal on parim aeg lõigata Tuunikala konservi eelised ja ohud: elavhõbeda Valkude olemus: avastage tõeliselt rabav tõde Kiired ja lihtsad rahvaviisid valgete kärbseneste vabanemiseks 2025. aasta Ukraina porgandite kaevamise prognoosid Kuidas säilitada maasikaid Salapärased suvikõrvitsatoitude retseptid, mida Mis tüüpi vaarikalehed sobivad tee valmistamiseks, millal neid korjata Maasikate kasvatajate saladused: Miks iga naine peaks sööma tursamaksa: hämmastav kasu tervisele - Kaks lusikatäit liitri vee kohta Milliseid esmaklassilisi sorte on soovitatav kevadel 5 нädalat seisnud mustikad: kuidas vältida Virsikud on tänulikud: imeravim lehepõletiku vastu.