बिज़नेस

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से 198 रुपये कम हो गए दाम

 नई दिल्ली
 
LPG Price 1 July 2022: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। आज इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 198 रुपये सस्ता हो गया है। LPG सिलेंडर के रेट में कोलकाता में 182 रुपये रेट में कमी हुई है तो मुंबई में 190.50 रुपये, जबकि चेन्नई में  187 रुपये कमी की गई है। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। यह अब भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है।
 

एलपीजी गैस की कीमत  (Rs./19 kg cylinder)    
महीना    दिल्ली

1 जुलाई 2022    2021
1 जून 2022        2219
19 मई 2022    2354
7 मई 2022        2346
1 मई 2022        2355.5
1 अप्रैल 2022    2253
22 मार्च 2022    2003
मार्च 1, 2022    2012
 
 
मई में लगा था झटका

बता दें जून में इंडेन का कामर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price Today) के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई ।

शहरवार 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)
 

दिल्ली    1,003
मुंबई    1,003
कोलकाता    1,029
चेन्नई    1,019
लखनऊ    1,041
जयपुर    1,007
पटना    1,093
इंदौर    1,031
अहमदाबाद    1,010
पुणे    1,006
गोरखपुर    1012
भोपाल    1009
आगरा    1016
रांची    1061
स्रोत: IOC

एक साल में 168.50 रुपये महंगा हुआ घरेलू  एलपीजी सिलेंडर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Filtry nebo filtry: Co je správně? IQ test pro: Inteligentní určení matky podle kresby za 5 Rychlý IQ test: Najdi hmyza v lese