बिज़नेस

शेयर बाजार की धोखाधड़ी से बचाएगा सेबी का नया ऐप

नई दिल्ली

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) शेयर बाजार के निवेशकों की सुरक्षा के लिए नए-नए कदम उठाता रहता है। इसी कड़ी में सेबी ने नए निवेशकों के लिए 'सारथी' नाम से हाल ही में नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप पर शेयर बाजार से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध है। ऐप को लॉन्च करते समय सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने यह निवेशकों को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है। दरअसल, बीते काफी समय से मोबाइल के जरिए शेयर ट्रेडिंग में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण सेबी ने यह मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। ऐप पर उपलब्ध जानकारी को लगातार अपडेट भी किया जाता है। अभी यह ऐप हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। आने वाले समय में इसे दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
 

ऐप पर उपलब्ध जानकारी

सेबी के इस मोबाइल ऐप पर शेयर बाजार से जुड़ी बुनियादी बातें, अपना ग्राहक जानो (केवाईसी) की प्रक्रिया, ट्रेडिंग और सेटलमेंट, म्यूचुअल फंड्स, बाजार से जुड़ी ताजा जानकारी, निवेशकों की शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया आदि जानकारी उपलब्ध है।
 
यहां से करें डाउनलोड

    एंड्रायड स्मार्टफोन वाले ग्राहक गूगल के प्लेस्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
    ऐपल स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले निवेशक आईओएस ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
युवाओं के बीच होगा लोकप्रिय
    सेबी चेयरमैन अजय त्यागी का कहना है कि अब शेयर बाजार में युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नया ऐप युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pametni IQ test: najdite ukrivljeno mačko v omari v 10 Ugotovite prevaranta z repom v 5 sekundah: kako prelisičiti mačke? Najdenje petih zvezdic s "orlovskim Pametni IQ test: poišči gobe v Hitri IQ test: Poiščite 3 razlike na slikah mladoporočencev v Poiščite veliko napako na dvorišču v petih sekundah: Zabaven IQ Iskanje bika na sliki: izziv za najbolj pozorne Razlike med risbama očeta