बिज़नेस

मिलेगा एफडी जितना ब्याज 

छोटी योजनाओं में आवर्ती जमा हद लोकप्रिय बचत योजना है। यह एफडी जितनी ही सुरक्षित होती है और इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें निवेश करना काफी आसान होता है। इससे आप हर महीने एक छोटी सी राशि जमा करके एक बड़ी धनराशि एकत्रित कर सकते हैं। आरडी खाते को आप किसी भी बैंक, एनबीएफसी और डाकघर (Post Office) में खुलवा सकते हैं।
आरडी अकाउंट को खोलने का एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें निवेशकों को एक निश्चित दर पर ब्याज मिलता है। यह हर बैंक, एनबीएफसी और पोस्ट ऑफिस में अलग-अलग हो सकती है। आरडी अकाउंट को एक निश्चित अवधि के लिए खोला जाता है और हर महीने निवेशकों को इसमें एक तय राशि जमा करनी होती है। अवधि पूरी होने के बाद जमा रकम ब्याज के साथ वापस कर दी जाती है। यह उन निवेशकों के लिए अच्छा है, जो अपनी आय का एक हिस्सा हर महीने बैंक में जमा कर एफडी जैसा फायदा लेना चाहते हैं।
आरडी खुलवाने में पहले आप बैंक या जिस संस्था में आप आरडी कराने जा रहे हैं, उसके ब्याज दरों के बारे में पूरी जानकारी जुटा लेनी चाहिए। यह 2.90 फीसदी से 7.25 फीसदी तक हो सकती है। ब्याज आपके मैच्योरिटी की अवधि पर निर्भर करती है। मध्यम अवधि यानी 5 साल तक की आरडी पर सबसे अधिक ब्याज मिलता है। वहीं, आरडी कराते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उसे मैच्योरिटी से पहले तोड़ने की सुविधा हो, जिससे आप इमरजेंसी के समय अपना पैसा निकल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se naučit nové triky na vylepšení vašeho života? Navštivte náš web plný užitečných rad a tipů, receptů a článků o zahradničení. S našimi lifestylovými hacky a inspirací z kuchyně i zahrady se stanete skutečným profesionálem v každodenním životě. Připojte se k nám a objevte nové způsoby, jak usnadnit si život a vytvořit skvělé jídlo z domova! Přehodnocení slavného "pravidla tří schůzek": jak definovat skutečný vztah Jak vyčistit 13 nejzdravějších rybích konzerv pro skladování Prozkoumejte naše užitečné tipy a triky pro každodenní život, domácí kuchařství a zahradničení. Zde naleznete užitečné články, recepty a návody, které vám pomohou zlepšit vaše dovednosti a přinést do vašeho života více radosti a harmonie. Sledujte nás a objevujte nové způsoby, jak využít maximum z každého dne!