जॉब्स

PCS इंटरव्यू में पूछा, भारत के लिए पाकिस्तान बड़ा संकट है या चीन, पीएम मोदी व द्रौपदी मुर्मू में क्या समानता देखी

प्रयागराज

यूपीपीएससी पीसीएस 2021 इंटरव्यू के 9वें दिन शनिवार को इंटरव्यू बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से जुड़े कई सवाल भी पूछे। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि आपके विचार में भारत के लिए पाकिस्तान बड़ा संकट है या चीन? हिंद-प्रशांत क्षेत्र क्यों चर्चा में है?, हाल ही में भारत का एफटीए किस देश के साथ हुआ है? और भारत की विदेश नीति के पांच तत्व भी समझाने के लिए कहा गया। बोर्ड ने पूछा कि सेक्स रेशियो कम होने के लिए महिला और पुरुष में कौन जिम्मेदार है? इसे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कौन-कौन सी योजनाएं चला रही हैं?, उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्र में मरुस्थलीकरण बढ़ रहा है, उसके क्या कारण हैं और उनको दूर करने के लिए आप क्या उपाय करेंगी?। अभ्यर्थियों से अग्निपथ योजना में महिलाओं के लिए कितना प्रतिशत आरक्षण और भारत के किस क्षेत्र में जनसंख्या औसत ज्यादा है और किस क्षेत्र में कम भी पूछा गया।

स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े प्रश्न भी पूछे: बोर्ड ने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े कई प्रश्न भी पूछे। मसलन मंगल पांडेय और भगत सिंह में आप किससे ज्यादा प्रभावित हैं और क्यों?, बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु कब हुई? उनका आंदोलन में क्या योगदान था?, लाला लाजपत राय कहां से संबंधित थे? और गांधी जी के योगदान को आप किस रूप में देखते है? जैसे प्रश्न भी रहे।

इंटरव्यू में पूछे गए कुछ प्रमुख प्रश्न
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी में आपने क्या-क्या समानता देखी?
– क्या कारण है कि वर्तमान में बहुत सारी लड़कियां अपने से काफी बड़े उम्र के पुरुष से शादी कर रही हैं?
– क्या सरकार को शादी की अधिकतम उम्र भी निर्धारित कर देनी चाहिए?
– सुंदरकांड की शुरुआत कहां से होती है?
– किसी महिला के साथ रेप या छेड़खानी होने पर कौन सी धारा लगाई जाती है?
– राष्ट्रभाषा और राजभाषा में क्या अंतर है?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
: Domácnice používají již dlouho: pětiletý prostředek proti Nesklouzavé a neklesající: jak se Jak jíst kakis: se slupkou