बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022: मेरिट लिस्ट में इस बार जमुई का जलवा

पटना
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में एक बार फिर छोटे जिलों के बच्चों ने कमाल कर दिखाया है। जमुई जिले से सबसे ज्यादा छह छात्र और छात्राओं ने मेधा सूची में जगह बनाई है। इस जिला के उत्क्रमित हाईस्कूल मिरालगंज अलीगंज का छात्र सुसेन कुमार को टॉप-5 में पांचवां स्थान मिला है। वहीं जमुई जिले के पांच छात्रों ने टॉप-छह से टॉप-10 के बीच जगह बनाई है।
बिहार बोर्ड की मानें तो पहली बार इस जिले से सबसे ज्यादा विद्यार्थी टॉपर सूची में शामिल हुए हैं। औरंगाबाद और समस्तीपुर जिले से चार-चार विद्यार्थियों ने मेधा सूची में जगह बनाई है। औरंगाबाद के इपटेल हाईस्कूल की छात्रा रामायणी रॉय राज्यभर में पहले स्थान पर है। वहीं औरंगाबाद के उत्क्रमित हाईस्कूल बाजार वर्मा स्कूल की छात्रा प्रज्ञा कुमारी ने राज्यभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। समस्तीपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र निखिल कुमार ने मेधा सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा किशनगंज, सहरसा, गोपालगंज, बांका, कैमूर जिले के छात्रों ने भी मेधा सूची में जगह बनाई है। अगर हम बात बड़े जिलों की करें तो पटना जिले से तीन और भागलपुर जिले से तीन विद्यार्थियों ने ही मेधा सूची में जगह बनाई। वहीं, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, छपरा आदि जिले इस बार मेधा सूची से बाहर रहे। किशनगंज, सहरसा, मधुबनी, रोहतास, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, सारण, बांका, कैमूर से एक-एक टॉपर मेधा सूची में शामिल हैं।