जॉब्स

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती पीईटी का नया शेड्यूल जारी, देखें तिथियां

 नई दिल्ली

CSBC Bihar Police Constable PET dates : केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पीईटी ( शारीरिक दक्षता परीक्षा ) चरण की परीक्षा का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 24 फरवरी 2022 से शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाईस्कूल), गर्दनीबाग, पटना में आयोजित की जाएगी। ताजा नोटिस के मुताबिक 24 फरवरी से 11 मार्च 2022 तक की परीक्षा कार्यक्रम पहले की तरह ही रहेगा। 28 जनवरी से 22 फरवरी तक की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन अब 15 मार्च से 8 अप्रैल के बीच होगा। इन अभ्यर्थियों को पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड ही मान्य होंगे।

पहले पीईटी का आयोजन 28 जनवरी 2022 से 04 फरवरी तक होना था लेकिन कोरोना के चलते इन्हें टाल दिया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8415 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों का चयन अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और पीईटी/पीएसटी के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Cum se prepară o marinată universală potrivită Când să deschideți ferestrele pentru a evita mucegaiul și 2025/10/18/Cățeii pot Cât de multă pâine pot mânca: 3 semne subtile cum să îți Semne ale iubirii necondiționate: Top 4 Sfaturi