जॉब्स

आसान स्वतंत्रता दिवस भाषण, जल्दी से हो जाएगा याद

 नई दिल्ली
 
Independence Day Speech : 15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी को 75 साल पूरे हो जाएंगे। देश अपना 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी दिन हमें अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी से आजादी मिली थी। यह दिन देश को आजाद कराने में अपना सब कुछ दांव पर लगाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का भी दिन है। 15 अगस्त के दिन स्कूल, कॉलेजों में भाषण ( 15 august speech in hindi ) प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस में मौके पर अगर आप अपने विचार व्यक्त करना चाहते हैं और भाषण देने की तैयारी कर रहे हैं तो नीचे दिए गया भाषण का उदाहरण आपको काफी कुछ आइडिया दे सकता है।
 
भारत को आजाद हुए आज 75 साल पूरे हो चुके हैं। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश राज से आजाद हुआ था। इस यादगार दिन की सालगिरह को हमारा देश राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाते आ रहा है। हर भारतीय नागरिक के लिए स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है क्योंकि इसी दिन हमारे देश को अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी से मुक्ति मिली थी। भारत भले ही विविधताओं से भरा देश हो, विभिन्न राज्यों में अलग-अलग भाषाओं, जातियों, धर्मों और वेश-भूषाओं वाले लोग रहते हों, सबका रहन-सहन अलग हो, लेकिन स्वतंत्रता दिवस का दिन सबसे लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभक्ति की भावना लोगों को एक दूसरे के करीब ले आती है। अलग-अलग क्षेत्रों के लोग एक ही ध्वज तिरंगा तले भारत माता की जय और जय हिन्द के नारे दिखाई पड़ते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button