जॉब्स

गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 48 पदों पर भर्ती

नई दिल्ली
गेल इंडिया ट्रेनी एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। गेल की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 16 मार्च 2022 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। गेल इंडिया की इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी गेल (GAIL) की वेबसाइट gailonline.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर चयन की आगे प्रक्रिया में शामिल किया  जाएगा। अभ्यर्थियों को गेट-2022 के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

रिक्तियों का ब्योरा :
गेल इंडिया की इस भर्ती में कुल 48 पदों को भरा जाना है जिनमें 18 पद एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Instrumentation), 15 पद एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Mechanical) और 15 पद एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Electrical) के लिए निर्धारित हैं।

आयु सीमा – अभ्यर्थी की उम्र 16 मार्च को अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Secretul curățării rapide a unei băi Cum să prăjești dovleceii corect: greșelile pe care Top 13 conserve de pește pentru o alimentație