जॉब्स

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-एक वर्ष में बेकलॉग के रिक्त पदों की होगी भर्ती

भोपाल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक वर्ष में प्रदेश में बेकलॉग के रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए शासन एक विशेष अभियान चला रहा है। इसमें विशेष प्रशक्षिण देकर भर्तियां होगी। साथ ही इंदौर में अलग-अलग केंद्र बनाकर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। चौहान ने एकलव्य विद्यार्थी सम्मेलन में जनजातीय विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रहे थे। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, गजेन्द्र सिंह पटेल और विधायक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है कि आपकी समस्याओं का समाधान आपके साथ मिल कर किया जाए। उन्होंने कहा कि इंदौर, भोपाल और जबलपुर जैसे शहरों में रहकर पढ़ने वाले जनजातीय समुदाय के वद्यिार्थियों को होने वाली परेशानियों और समस्याओं को दूर कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

 चौहान ने एकलव्य विद्यार्थी सम्मेलन में बनाए गए पंजीयन केन्द्रों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा भरे गए पंजीयन फार्म में उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं का अवलोकन किया। चौहान वद्यिार्थियों के बीच पहुंचे और उनका अभिवादन किया। मंच पर आकांक्षा छात्रावास की छात्राओं और धार जिले के बाग के जनजातीय कलाकारों के साथ अपने हाथों में तीर कमान लेकर लोक नृत्य किया। विद्यार्थी संवाद के बाद मुख्यमंत्री ने जनजातीय समुदाय के वद्यिार्थियों के साथ भोजन भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Descoperă cele mai bune trucuri pentru viață, rețete delicioase și sfaturi utile pentru grădinărit pe site-ul nostru! Aici vei găsi tot ce ai nevoie pentru a-ți face viața mai ușoară și mai plină de savoare. Fii gata să explorezi lumea minunată a lăstarii, a gătitului și a grădinăritului cu noi! Top 5 alimente care afectează negativ Cosmetice naturale Secretele plantării și amplasării Coșmarul alergicilor în luna mai: 8 plante care ar putea distruge cultura de Cum să prepari pâine pita subțire Cum să gătiți Descoperă cele mai bune trucuri și idei practice pentru casă și grădină pe site-ul nostru! De la rețete rapide și delicioase până la sfaturi și trucuri pentru grădinărit, vei găsi tot ce ai nevoie pentru a-ți face viața de zi cu zi mai ușoară și mai plină de bucurie. Fii gata să descoperi secretele unui stil de viață mai sănătos și mai echilibrat!