जॉब्स

डीआरडीओ में 630 पदों पर भर्ती, 29 जुलाई तक करें आवेदन

नई दिल्ली
 
DRDO Scientist Recruitment 2022: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने ग्रेजुएट इंजीनियर व साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं से साइंटिस्ट बी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 630 पर भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां डीआरडीओ, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) व एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) में की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 6  जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार  rac.gov.in पर जाकर 29 जुलाई 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा कराने की अंतिम तिथि भी 29 जुलाई ही है।

वैकेंसी
डीआरडीओ में साइंटिस्ट बी की 579, डीएसटी में 8 और एडीए में 43 वैकेंसी हैं।

योग्यता
अधिकांश वैकेंसी के लिए कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री मांगी गई है। कुछ पदों के लिए साइंस में 60 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री मांगी गई है।

जिन अभ्यर्थियों के पास इंजीनियरिंग या एमएससी में फर्स्ट डिविजन के साथ डिग्री नहीं है, वह सिर्फ डीएसटी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विस्तृत योग्यता संबंधी जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें

अधिकतम आयु सीमा –
डीआरडीओ – 28 वर्ष।
डीएसटी – 35 वर्ष।
एडीए – 30 वर्ष।
एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष व ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
2025/08/23: Βρείτε τρεις διαφορές σε μια εικόνα ΚΟ Λιώνει στο στόμα σας: Ένας Βρείτε τα τρία γουρουνάκια της εικόνας" - Αναζητώντας Βρείτε 3 διαφορές σε μια εικόνα: τεστ IQ Συναρπαστικό και ενδιαφέρον γρίφος που πρέπει να λύσετε Ένα εκπληκτικό οπτικό ψευδαίσθηση στο 2025/08/24 Ο καλύτερος γρίφος που δοκιμάζει την πειραματική διαίσθηση Όλοι βλέπουν κοτόπουλα