जॉब्स

यूपी बोर्ड के टॉपरों को मिला फ्री टैबलेट, जानें साथ में मिला कितने-कितने रुपये का चेक

प्रयागराज लखनऊ

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक और संकाय बनाने की कोशिश तेज हो गई है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू कर छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान से जुड़ी पढ़ाई कराई जाएगी। नया संकाय हिंदू हास्टल परिसर में खोलने की तैयारी चल रही है। सब ठीक रहा तो शैक्षणिक सत्र 2023-24 से नए संकाय में दाखिला लिया जाएगा।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चार संकाय हैं। इनमें कला, विज्ञान, वाणिज्य और विधि में पढ़ाई हो रही है। अब इविवि प्रशासन अपना दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए कृषि विज्ञान संकाय की स्थापना की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन सत्र 2023-24 से नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत कई नए विभाग भी खोले जाएंगे। छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा दी जाएगी। कृषि विज्ञान संकाय फिलहाल हिंदू हॉस्टल परिसर में खोलने की तैयारी है। हाल में इस हॉस्टल को विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक रुपये सालाना के हिसाब से 29 साल 11 महीने के लिए लीज पर लिया है।

विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को रोजगारपरक एवं समाजोपयोगी शिक्षा देने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। कई नए इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू कर रहे हैं, कृषि विज्ञान संकाय इसी दिशा में एक पहल होगी। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और संकाय स्थापना से संबंधित तैयारी हो रही है।- डॉ. जया कपूर, पीआरओ इविवि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button