जॉब्स

यूपी पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब 27 से 30 जून के बीच

 लखनऊ
 उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निकों संस्थानों में विभिन्न डिप्लोमा/पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों वर्ष 2022-23 की प्रवेश परीक्षा अब 27 से 30 जून के बीच होंगी। पहले यह छह से 10 जून के बीच होनी थी। यह जानकारी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने दी है। प्रवेश-पत्र-हाल टिकट 20 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। वहीं अभ्यर्थी उस दिन अन्य परीक्षा होने की स्थिति में अपनी परीक्षा तिथि भी संशोधित करवा सकेंगे।

अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए मॉक टेस्ट के लिए लिंक भी पोर्टल पर दिया जाएगा। प्रवेश-पत्र पर भी लिंक अंकित होगा। कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित निर्देश के लिए वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

संशोधित की जा सकेगी परीक्षा की तारीखें
राम रतन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के समय अन्य परीक्षाएं होने की दशा में पहली बार परिषद परीक्षा तिथि बदलने का विकल्प उपलब्ध कराने जा रही है। परीक्षा अवधि में यदि किसी अभ्यर्थी की कोई अन्य परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालिटेक्निक)-2022 वाले दिन हो तो ऐसी दशा में अभ्यर्थी परीक्षा तिथि परिवर्तन के लिए ई मेल ( upjee2022exam@gmail.com) कर उस परीक्षा का प्रवेश पत्र अटैच कर परीक्षा तिथि परिवर्तन का अनुरोध कर सकेंगे। परिषद द्वारा अभ्यर्थी के आवेदन पर विचार कर परीक्षा तिथि परिवर्तित कर दी जाएगी। इसकी सूचना ई मेल से ही दी जाएगी।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Descoperă secretele unui stil de viață sănătos cu cele mai bune sfaturi și trucuri! Gătește mâncăruri delicioase și sănătoase cu rețete simple și rapide. Află cum să ai grijă de grădina ta și să cultivi cele mai gustoase legume și fructe. Totul într-un singur loc! De ce schimbă fotbaliștii tricourile Descoperiți cele mai bune trucuri de viață, rețete delicioase și sfaturi utile pentru grădinărit pe site-ul nostru! Găsiți tot ce aveți nevoie pentru a vă îmbunătăți viața de zi cu zi și pentru a avea un grădină frumoasă și roditoare. Citiți articolele noastre pentru a afla mai multe!