आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में 200 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

सीहोर। शहर में बुधवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस समारोह में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां एक ही मंडप के नीचे 200 जोड़ों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर नव-दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
सामूहिक सम्मेलन की खास बात यह रही कि यहां सर्वधर्म समभाव का नजारा दिखा। कुल 200 जोड़ों में से 123 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ, वहीं 77 जोड़ों का गरिमापूर्ण तरीके से निकाह कराया गया। प्रशासन द्वारा नव-विवाहित जोड़ों के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

निर्धन परिवारों के लिए वरदान है योजना
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होता है और बेटियां सम्मान के साथ विदा होती हैं।

सामाजिक समरसता का प्रतीक
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने नव.दंपतियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने जोड़ों को आपसी समझ और प्रेम के साथ सुखद वैवाहिक जीवन जीने की सीख दी।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान पंकज गुप्ता, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक महेश यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी और वर-वधू पक्ष के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने नव-दंपतियों के सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button