जबलपुरमध्य प्रदेश

‘हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े जिले के सभी नागरिक: कलेक्टर

हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सार्वभौमिक स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करेगाः-राजीव रंजन मीना

सिंगरौली
आजादी के अमृत महोत्सव में इस स्वतंत्रता दिवस पर “हर घर तिरंगा अभियान से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी जिलों के हर वर्ग और हर व्यक्ति से “हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। सिंगरौली  जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा जन-जागरूकता के लिये जन-प्रतिनिधि, धर्मगुरू, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी और विद्यार्थियों आदि को “हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी जा रही है। अभियान में हर घर में तिरंगा फहराने के इस प्रयास की सफलता के लिये जन-प्रतिनिधि, समाज-सेवी संगठनों और आम नागरिक भी अपने-अपने स्तर पर सभी सहयोग दे रहे हैं।

 आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्र-ध्वज तिरंगा को हर घर फहराने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशन में जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों, समाज सेवी संगठनों, महाविद्यालयीन-विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और आमजनो के द्वारा नित नये नवाचार कर जिले के नागरिको 13 से 15 अगस्त तक संचालित किये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के दौरान अपने घरो, प्रतिष्ठानों, संस्थानों, कार्यालयों में तिरंगा ध्वज फहराने की अपील की जा रही है।

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कहा कि  ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ में केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में प्रदेश के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सार्वभौमिक स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करेगा। राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर न सिर्फ देश की स्वतंत्रता की गरिमा को बढ़ाएँ, बल्कि स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए उन सभी महान वीर क्रांतिकारियों और महापुरुषों के बलिदानों के प्रति सच्ची निष्ठा भी व्यक्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button