भोपालमध्य प्रदेश

गांधी का अपमान करने वाले नेताओं को काले झंडे दिखाए जायेंगे: पीसी शर्मा

  • गांधी का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा, गांधी प्रतिमा को काले रंग से रंगने के विरोध में पर्यटन निगम का किया जायेगा घेरावरू कांग्रेस
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर
  • पीसीसी कांग्रेसजनों ने उनका पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किये

भोपाल
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी औेेर मध्यप्रदेश के विख्यात साहित्यकार कवि पं. माखन लाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष मंे कांग्रेसजनों ने दोनों विभूतियांे के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। कांग्रेसजनों द्वारा इसके पूर्व महात्मा गांधी की शहादत को स्मरण करते हुए 74 वें शहीद दिवस पर पुरानी विधानसभा स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम और वैष्णव जन तो तेने कहिए पीर पराई जाने रे के भजन के साथ गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    
दोनों महान विभूतियों को श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने मांग की है कि यदि एक सप्ताह के भीतर पर्यटन विभाग ने मूर्ति को वापस तामिया रंग में नहीं रंगा तो कांग्रेस पार्टी पर्यटन निगम का घेराव करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता स्वयं मूर्ति को उसके मूल रंग में रंग देगी। मूर्ति के चश्मे को एक आंख से ऊपर उठा कर भी मूर्ति को विद्रूप करने की क्षुद्रता के लिए पर्यटन निगम की निंदा की गई। गांधी जी की प्रतिमा को काले रंग से रंग देने पर कांग्रेसजनों में आक्रोश व्याप्त है।
प्रदेश मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने मांग की कि पर्यटन निगम इस कृत्य के लिये माफी मांगे अन्यथा,महापुरुषों की मूर्ति को विद्रूपित करने का मामला उसके प्रबंध संचालक के खिलाफ दर्ज कराया जायेगा।

महात्मा गांधी और माखनलाल चतुर्वेदी के जीवन वृतात पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि गांधी की स्मृतियों को मिटाने की चेष्टा करने वाले खुद मिट जायेंगे। गांधी पूरे विश्व की थाती हैं। हत्यारी मानसिकता वाले संकीर्णतावादी उन्हें छू भी नहीं सकते। माखन लाल चतुर्वेदी जी के घर पर 63 बार अंग्रेजों ने तलाशी ली। उन्होंने 12 बार जेल यात्रा की। काग्रेस का इतिहास कुरबानी का इतिहास है, माफी मांगने का नह़ी।
    
सेवादल के राष्ट्रीय सचिव के.के. पाण्डे और प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती विभा पटेल ने भी इस अवसर पर कांग्रेसजनों को संबोधित किया।
    
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, सैयद साजिद अली, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, महामंत्री जेपी धनोपिया, रवि सक्सेना, राजेंद्र बब्बर, प्रवक्तागण जितेंद्र मिश्रा, संगीता शर्मा, अनुराधा सिंह, राकेश चतुर्वेदी, राजकुमार सिंह, संजय सिंह मसानी, अरुण श्रीवास्तव जहीर अहमद, विवेक त्रिपाठी, राम भाई मेहर, संतोष कंसाना, नमिता कौर, हृदेश किरार, फरजाना खान, सुभाष बाथम, मुजफ्फर अली, एबी खान, महक राणा, भारती बाथम, मोइनुद्दीन सिद्दीकी, गन्नू तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
    
सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने किया। सभा समाप्ति पर दो मिनिट का मौन रखा गया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejnovější lifestylové tipy a triky, skvělé recepty a užitečné články o zahradničení na našem webu. Najdete zde inspiraci pro každodenní život a zároveň se dozvíte, jak si užít každý okamžik plný radosti a harmonie. Sledujte náš web a buďte v obraze s nejlepšími praktickými informacemi pro váš každodenní život. Buďte svědomitými zahradníky a vychutnejte si zdravé a čerstvé plody své práce. Sladký tajemství Rostliny, které preferují stín a ty, Rozporuplné fakty o žulových Kolik vody je potřeba vypít pro získání Výběr křečka: Přírodní zmrzlina pro posílení imunity: recept a Jak prodloužit životnost a zlepšit výkon kuchyňských spotřebičů: tipy Jak zachránit Nejoblíbenější tipy a triky pro domácnost, vaření a zahradničení: Inspirujte se našimi články plnými užitečných rad pro každodenní život. Objevte nové recepty, lifestylové nápady a rady pro pěstování zeleniny pro vaši zahradu. Staňte se mistry v kuchyni a zároveň zahradníky s našimi užitečnými články.