इंदौरमध्य प्रदेश

धार जिले की पांच नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, मात्र डही में खिला कमल

धार ।    जिले में नगर परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इसमें कुक्षी, सरदारपुर, राजगढ़, धामनोद ,धर्मपुरी जैसी महत्वपूर्ण पांच नगर परिषद में कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से बहुमत प्राप्त कर लिया है। जबकि एकमात्र धार जिले के आदिवासी अंचल की नगर परिषद डही में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। कुक्षी में भारतीय जनता पार्टी को 7 तो कांग्रेस को 8 पर जीत मिली है। इस तरह से 15 में से आठ पर जीत हासिल करके कांग्रेस ने अपनी परिषद बनाने की राह स्पष्ट कर ली है । वहीं सरदारपुर में कांग्रेस ने 9 और भाजपा ने 6 सीटें जीती हैं। इस तरह से वहां भी सरदारपुर में स्पष्ट बहुमत है। राजगढ़ ,धामनोद में भी भारतीय जनता पार्टी की 6-6 से और कांग्रेस की नौ -नौ सीटें आई हैं। इस तरह से इन दोनों स्थानों पर भी कांग्रेस की ही परिषद बन रही है। भारतीय जनता पार्टी को दही में नगर परिषद बनाने की बढ़त मिल गई है। धार के दही में 10 पार्षद भाजपा के जीते हैं और 4 कांग्रेस व एक निर्दलीय है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button