भोपालमध्य प्रदेश

कोरोना: शाम को मुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा, मौतें बढ़ी इंडिया टॉप-3 में

भोपाल
कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है और करीब एक सप्ताह से प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर भी और बेहतर हुई है लेकिन कोरोना संक्रमण से प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 9 मरीजों की मौत हुई है।  प्रदेश में तीसरी लहर के दौरान संक्रमण घटने के दौर में बढ़ती मौतें सरकार की चिंता बढ़ा रही है। इसको लेकर राज्य सरकार कोरोना मामलों की समीक्षा करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अधिकारियों और जिलों के प्रभारियों के साथ संक्रमण और अन्य मामलों की समीक्षा करेंगे।

इस बैठक में पिछले दिनों बढ़ाई गई कुछ पाबंदियों को कम भी किया जा सकता है।  प्रदेश में बीते 24 घंटे में जहां 6516 नए कोरोना मरीज मिले हैं तो वहीं 8451 मरीज रिकवर हुए और 9 मरीजों की जान गई है। इसके एक दिन पहले भी पूरे प्रदेश में 9 मौतें हुई थीं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमण से इंदौर में 3, भोपाल में 2, सागर, धार, हरदा और जबलपुर में एक-एक मौत हुई है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में करीब 51 हजार ही एक्टिव केस हैं। अधिकारियों का दावा है कि संक्रमण की रफ्तार एक सप्ताह बाद काफी धीमी हो जाएगी।

आज 1.49 लाख  नए मरीज
देश में आज कोरोना के 1,49,394 नए मरीज सामने आए हैं। यह संख्या कल के मुकाबले 13% कम है। पिछले 24 घंटों में  2,46,674 लोग ठीक भी हुए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में संक्रमण दर अब घटकर 9.27% पहुंच गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद  के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,11,666 सैंपल टेस्ट किए गए।  इसके बाद कल तक देश में कुल 73,58,04,280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। भारत के नाम अनचाहा रिकॉर्ड पिछले एक सप्ताह से मौतों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। भारत विश्व का तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां आधिकारिक तौर पर कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा 9.1 लाख मौतें अमेरिका में हुई हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील में 6.3 लाख से ज्यादा मौतें हुईं। इसके बाद तीसरा नंबर भारत का है, जहां पांच लाख से ज्यादा मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। चौथे स्थान पर रूस है, जहां करीब 3.3 लाख मौतें दर्ज की गई हैं।

भारत के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
 पिछले एक सप्ताह से मौतों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। भारत विश्व का तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां आधिकारिक तौर पर कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा 9.1 लाख मौतें अमेरिका में हुई हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील में 6.3 लाख से ज्यादा मौतें हुईं। इसके बाद तीसरा नंबर भारत का है जहां पांच लाख से ज्यादा मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। चौथे स्थान पर रूस है, जहां करीब 3.3 लाख मौतें दर्ज की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
4 frázy, ktoré môžu zničiť vzťahy: psychológ odhaľuje účinky urážok Letná večera so vzdušnou veľkou nocou a dubajskou Ako často sa Chrumkavá a zlatá: recept na dokonalé namastenie kurča s Rýchly recept na dokonalé Najlepšie rastliny na Ako dosiahnuť dokonalé Ako skladovať klobásu bez chladenia: