जबलपुरमध्य प्रदेश

वन विभाग ने नाले में दफन बाघ का शव बरामद किया

बालाघाट
 दक्षिण वनमंडल के बालाघाट परिक्षेत्र अंतर्गत राजस्व क्षेत्र रट्टा नाले में दफन किये गये वयस्क नर बाघ के शव को वनविभाग की टीम ने जब्त किया है। हालांकि शव के सभी अंग सुरक्षित है, जिसके बाद वनविभाग की टीम ने नर बाघ की मौत की वास्तविक जानकारी के लिए पशु चिकित्सक टीम से पोस्टमार्टम करवाकर बिसरा बरामद कर लिया है। जिसकी जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा कि आखिर नर वयस्क बाघ की मौत कब और कैसे हुई थी। हालांकि इस मामलें में वन विभाग की टीम ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने स्वीकार किया है कि जंगली सूअर का करेंट से शिकार करने के लिए लागए गए तराओ में यह बाघ फंस गया और इसकी मौत हो गई।

चूंकि पशु चिकित्सक का कहना है कि नर वयस्क बाघ की मौत जहर खुरानी, करेंट या फिर मौत की वजह और कुछ है, यह बिसरा जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा। चूंकि पीएम में ऐसे कोई सिम्टम्स नहीं मिले है। जिससे मौत की कोई वजह प्रमाणित हो। फिलहाल विभाग इसे करेंट से मौत होना मान रहा है,  वनमंडलाधिकारी अमित पटौदी की मानें तो करंट से जंगल सूकर या हिरन के शिकार की मंशा से बिछाये गये करेंट की चपेट में आने से बाघ की मौत हो गई, जिससे घबराये अपराधियों ने यह देखने के बाद बाघ के शव को नाले में दफना दिया। जिसमें बाघ के शव बरामद होने के बाद डॉग स्कॉड की मदद से चार संदेहियों को पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। चूंकि मृत मिला बाघ की मौत, लगभग दो हफ्ते पुरानी है, जो प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है। फिलहाल इस पूरे मामले में बालाघाट परिक्षेत्र अधिकारी और रट्टा बीट, बीटगार्ड की भूमिका प्रारंभिक रूप से लापरवाह दिखाई दे रही है, चूंकि बाघ के शिकार होने के बाद दो हफ्ते बाद विभाग को पता चल रहा है कि बाघ का शव रट्टा के सूखे नाले में दफन में है।

मिली जानकारी अनुसार रट्टा के सुखे नाले के पास से आ रही बदबू और रेत से बाहर आते बाघ के अंगो के दिखाई देने के बाद वनअमले को मुखबिर से गत दिवस शाम इसकी सूचना मिली थी। जिसके बाद आनन-फानन में पूरा विभागीय अमला और पशु चिकित्सक वहां पहुंचे और सूखे नाले में दफन शव को खोदकर बाहर निकाला। जहां पशु चिकित्सक डॉ. घनश्याम परते और सहायक सर्जन डॉ. पंकज पुशाम द्वारा उसका शव परीक्षण कर वयस्क बाघ की मौत की वजह जानने के लिए बिसरा बरामद कर एनटीसीए के एसओपी अनुसार मुख्य वनसंरक्षक, वनमंडलाधिकारी, एनटीसीए प्रतिनिधि मृदुला विजयराघवन, पर्यावरण अधिवक्ता, सहायक प्राध्यापक मुकेश बिसेन, डॉ. दुर्गेश अगासे और पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में बाघ के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वयस्क नर बाघ का शव मिलने के बाद वनविभाग की टीम ने डॉग स्कॉड की मदद से चार पेंदीटोला निवासी मिथुन पिता मेहतरलाल परते, सुनील पिता रतिराम उईके, भंडारखोह निवासी अंकेश पिता हमत मड़ावी और छोटु पिता चुन्नीलाल मड़ावी को पकड़ा है। जिन्होंने स्वीकार किया है कि एक सप्ताह पूर्व विद्युत करंट लगाकर बाघ का शिकार किया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte tipy a triky pro zlepšení svého domova, vaření a skvělý nápady na zahradničení. Naše stránka nabízí užitečné články a návody, které vám pomohou vytvořit útulný a plodný domov. Objevte nové recepty, lifestylové tipy a rady pro pěstování zeleniny a ovoce ve vašem vlastním zahradním ráji. Buďte inspirací pro své blízké a zkuste něco nového každý den! Rychlá pita pizza: Vynikající chuť předčí Přírodní spolupráce rostlin pro ochranu Ne poleva, ale švýcarské pusinky: 3 Tyto 2 odrůdy okurek Nejjednodušší už to nebude: Klobásky Pěstování rajčat ve vašem záhonu: tipy pro sousedství rostlin 15 minut a zdravá snídaně: ovesné palačinky bez Kuřecí řízky se sýrem – rychlý a chutný hit Zeslazujte angrešt a rybíz hnojením Lifehack dne: Proč chytré hostitelky používají Khachapuri bez výčitek svědomí: Jednoduše neodolatelný recept na gruzínskou pochoutku Příprava na dacha sezónu: jak se na jaře vyhnout pokutám Maličký dům snů: Jak Tato lahodná večeře vás zachrání: Připravte si domácí kuře Chemie pro minulost: produkt, který dokonale Jak úspěšně pěstovat cibuli velikosti Tipy a triky pro vás: Nová kulinářská videa, výživné recepty a užitečné články pro zahradníky. Objevte nové způsoby, jak využít své potraviny a skvělé nápady pro vaši zahradu!