जेल का वीडियो सोशल मिडिया पर डाला ,महिला जेल प्रहरी निलंबित

जबलपुर
 नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में पदस्थ एक महिला प्रहरी ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को दांव पर लगाते हुए एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया। इस बात की खबर लगते ही जेल महकमे में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया है।

जय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में पदस्थ महिला प्रहरी रूपाली दुबे को उसके छोटे बच्चे होने के कारण उनकी ड्यूटी जेल के अंदर बनी खुली जेल में लगाई गई थी। इसी दौरान महिला प्रहरी रूपाली ने रविवार तीन जुलाई को अपने मोबाइल से खुली जेल का वीडियो बनाया और सुबह करीब 9 बजे उसे इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया। इंटरनेट मीडिया पर जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तत्काल ही जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने कार्रवाई करते हुए महिला जेल प्रहरी रूपाली दुबे को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उसका निलंबन मुख्यालय सब जेल सिहोरा में रहेगा।