मध्य प्रदेशविशेष
इंडिया गठबंधन में भारतीयता का अभाव

सत्येन्द्र जैन

राहुल गांधी जेएनयू जाकर लोगों का समर्थन करते हैं जिन्होंने भारत तेरे टुकड़े होंगे, भारत की बर्बादी तक जंग रहेगी –जंग रहेगी के नारे लगाए हैं। भारत की संसद पर आतंकवादी हमले के आरोपी अफजल के समर्थन में — अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं –जैंसे नारे लगाने वालों का राहुल गांधी समर्थन करते हैं। यह भारतीयता नहीं है। राहुल गांधी का यह प्रयास इंडिया को तोड़ने वाली टुकड़े–टुकड़े गैंग का समर्थन करना है। राहुल गांधी संसद में इंडिया को नहीं अंगीकार करते हैं। इंडिया इज नॉट इंडिया इट्स ए यूनियन ऑफ स्टेटस कहते हैं। भारत भारत नहीं है राज्यों का संघ है।किंतु यूपीए का नाम इंडिया रखते हैं। यह भारतीयता का नहीं अपितु स्वार्थपरता का द्योतक है। भारतीय जन मानस भली भांति जानता है। जबकि भारत का वर्णन हजारों वर्ष पहले से ही हमारे पुराणों में वर्णित है कि –
उत्तरं यत् समुद्रस्य,हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम् ।
वर्षं तद् भारतं नाम ,भारती यत्र सन्ततिः ।
अर्थात समुद्र के उत्तर एवं हिमालय के दक्षिण में जो देश स्थित है उसे भारत एवं उसकी संतानों को भारती कहते हैं।
राहुल गांधी विदेश जाकर लंदन में साक्षात्कार देते हुए भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंग्रेजों से सहयोग की याचना करते हैं। यह इंडिया का द्योतक नहीं है। यह तो स्वदेश के अपमान को इंगित करता है। केरल में इंडिया गठबंधन की सहयोगी इंडियन मुस्लिम लीग के नेता और अनेक कार्यकर्ताओं ने UCC विरोधी रैली में हिंदुओं को मंदिर में लटका देंगे,जला देंगे के नारे लगाए हैं। यह इंडिया को कलंकित करने वाले है।यह गठबंधन मुस्लिम लीग जैसी पार्टियों को गले लगा रहा है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काग्रेस की महिला नेत्री को नग्न कर पिटाई कर अपमानित किया। पंचायत चुनाव में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं को मारा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, बंगाल और सांसद अधीर रंजन चौधरी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोर कह रहे हैं।
इस गठबंधन में सम्मिलित पार्टियां एनसीपी ,समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलायंस मान सोशल मीडिया द्वारा प्रसारित कर रही हैं। जबकि कांग्रेस इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस कहती है।इन सब विरोधाभासों के उपरांत यह गठबंधन भंगुरता और आभासी प्रतीत होता है। जिसमें भारतीयता का अभाव है।