नरेन्द्र सिंह तोमर ने 9 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से निर्माण कार्यो की रखी आधारशिला

मुरैना
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि नगर निगम मुरैना के अन्तर्गत 9 करोड़ 2 लाख 49 हजार रूपये की लागत से नगर निगम के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्यो की आधारिला रखी है। यह निगम के वासियों के लिये आज खुशी का दिन है। यह बात उन्होंने पुराना बस स्टेण्ड के समीप विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करते समय कही। इस अवसर पर जौरा विधायक सूवेदार सिंह रजौधा, मुरैना विधायक राकेश मावई, दिमनी विधायक रविन्द्र भिड़ौसा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, मुंशी लाल, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर, परशुराम मुदगल, कलेक्टर बी.कार्तिकेयन, जिला पंचायत के सीईओ रोशन कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया, समाजसेवी सोनू परमार सहित गणमान्य नागरिक सहित आयुक्त नगर निगम कमिश्नर संजीव कुमार जैन उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कल 25 दिसंबर बीता है। कल अटल जी का जन्मदिन था, तो पूरे देश में अटल जी की धूम थी और आज ग्वालियर में संगीत सम्राट तानसेन के सम्मान समारोह को लेकर अंतर्राष्ट्रीय समारोह का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अन्तर्गत भी नगर निगम मुरैना में 4 निर्माण कार्यो को भूमिपूजन किया गया है। जिसमें 390.85 लाख रूपये की लागत से शुक्ला होटल से अम्बाह वायपास तक सड़क, डिवायडर, नाली निर्माण कार्य, 224 लाख रूपये की लागत से अम्बाह वायपास तक नाला निर्माण, 176.96 लाख रूपये की लागत से एसडीआरएफ योजनान्तर्गत बड़ोखर तालाव से अम्बाह वायपास तक नाला निर्माण और 110.88 लाख रूपये की लागत से जेएस गार्डन से बालाजी पेट्रॉल पंप तक का भिमपूजन किया है। यह कार्य 2022 तक पूर्ण हो जायेंगे। इन कार्यो के पूर्ण होने से नगर निगम की दिशा-दशा बदल जायेगी। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि नगर निगम मुरैना प्रदेश के 16 नगर निगमों में शामिल है। जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा नियमों को शिथिल करते हुये बनाया था। आज हम गोरवान्वित मेहसूस कर रहे है कि हम भी एक नगर निगम के निवासी है। उन्होंने कहा कि नाला पट जाने से उसके आसपास की जमीन की कीमत बढ़ने लगी है और वहां के निवासी स्वच्छता मेहसूस कर रहें है।
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि विकास में पार्टी आड़े नहीं आना चाहिये, व्यक्तियों को अपने से ऊपर उठकर देश व समाज के प्रति अंतिम सांस तक लोगों से जुड़कर कार्य करना चाहिये। उन्होंने कहा कि नगर निगम मुरैना को चंबल से पानी मिलने के लिये सभी आवश्यक पूर्तियां कर ली गई है। व्यक्ति को स्वच्छ पानी पीने के लिये घर-घर मिले, इसके लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि 2019 से पहले मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि लोगों को घर-घर स्वच्छ पानी पीने को मिले, इस पर 6 लाख करोड़ रूपये का बजट आयेगा। इस पर प्रधानमंत्री ने मेरी बात को तबज्जो दी और दूसरी बार 2019 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह घोषणा की, कि 300 करोड़ रूपये की लागत से घर-घर जल, घर-घर नल से पानी मिले। इस योजना को 2024 तक पूर्ण करना है। इस योजना में मुरैना जिले के 760 गांव शामिल किये गये है। उन्हें पानी मिलने के लिये जिला प्रशासन युद्धस्तर से कार्य कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर से लड़ने के लिये हम पूरी तरह से तैयार है। इसके लिये जिला प्रशासन ने पहले से ही पुख्ता प्रबंध किये है।
इसके लिये जिला चिकित्सालय सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में ऑक्सीजन गैस से लेकर अन्य सुविधाऐं दोगुनी क्षमता से अपडेट कर ली गई है। इस संबंध में अधिकारियों द्वारा अभी तक की तैयारियों से अवगत करा दिया गया है। सभी लोग कोविड नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष तक बच्चों के लिये 3 जनवरी से वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। इसके लिये जिला प्रशासन पूरी तैयारियां कर रहा है। हमें तीसरी लहर का इंतजार नहीं करना होगा। अभी से सावधानी बरतनी होगी। तभी इस महामारी से निजात पा सकते है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हर व्यक्ति को यह प्रण करना होगा कि गदंगी मैं नहीं फैलाऊं। स्वच्छता के मापदण्डों का पालन करूं। तभी नगर निगम मुरैना नंबर एक पर बन पायेगा। यह मुरैना के लिये गौरव की बात होगी। मुरैना विधायक राकेश मावई ने कहा कि विकास में पार्टी आड़े नहीं आना चाहिये। चाहे केन्द्र व राज्य सरकार की स्कीम हो, आखिर पैसा जनता का विकास में खर्च होता है। विकास कार्यो में कमी न रहे। यह हमें सोचकर कार्य करना चाहिये।
पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह ने कहा कि नगर निगम में जब से नाला निर्माण अंडरग्राउण्ड हुआ है, तब से 90 प्रतिशत मच्छरों का प्रकोप कम हुआ है। वहीं शहर की जमीन दर मंहगी हुई है। आगे भी विकास में पार्टी आड़े नहीं आयेगी। इसी प्रकार विकास कार्य अनवरत जारी रहेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा नगर निगम कमिश्नर संजीव जैन ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन समाजसेविका शिल्पी जैन ने किया।