जबलपुरमध्य प्रदेश

हर-घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा

डिंडौरी
कलेक्टर  रत्नाकर झा ने कहा कि ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान के तहत सभी व्यक्तियों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना होगा। उन्होंने बताया कि हर-घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में एक लाख पचास हजार से अधिक तिरंगे झण्डे सभी विकासखण्डों को उपलब्ध करा दिये गए हैं। गांव-गांव में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से भी तिरंगे झण्डे का वितरण किया जा रहा है। जिले में तिरंगा झण्डा वितरण के लिए 384 केन्द्र बनाये गए हैं। कोई भी व्यक्ति उक्त केन्द्रों से तिरंगा झण्डा प्राप्त कर सकता है। प्रत्येक तिरंगे झण्डे की कीमत 20 रूपए निर्धारित की गई है। कलेक्टर  झा शुक्रवार को एनआईसी कक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगन्नाथ सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डाॅ. संतोष शुक्ला, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान  राघवेन्द्र मिश्रा, जिला समन्वयक एनआरएलएम श्रीमती मीना परते सहित जिले के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
    
कलेक्टर  रत्नाकर झा ने कहा कि हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। इस अभियान के तहत चंद्रविजय काॅलेज चैराहा से मण्डला बस स्टैण्ड तक साईकिल रैली आयोजित की जाएगी। साईकिल रैली में जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी, महाविद्यालय के विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक शामिल हो सकेंगे। देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिले में शासन के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कलेक्टर  झा ने हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों को फ्लैक्स, बैनर एवं पोस्टर लगाने के निर्देश दिए।
    
कलेक्टर  रत्नाकर झा ने कहा कि ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों में तिरंगा झण्डा फहराया जाएगा। सभी शासकीय सेवकों और विद्यार्थियों सहित सभी नागरिकों को अपने-अपने घरों में तिरंगा झण्डा फहराना होगा। उन्होंने कहा कि ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान के तहत ग्राम स्तर तक दीवार लेखन, होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड नाटकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार प्रारंभ है। जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर  झा ने ग्राम स्तर पर ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान में शासकीय कार्यालयों/भवनों एवं घरों मे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर  रत्नाकर झा ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, धर्मगुरूओं एवं प्रत्येक व्यक्ति को अंकुर अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करने की अपील की है। उन्होंने इसके लिए वायुदूत एप डाउनलोड कर वृक्षारोपण करते हुए फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button