इंदौरमध्य प्रदेश

दो बच्चों को जहर दे पत्नी को चाकू से गोदा, पिता आरोपी फरार

रतलाम
रतलाम के जावरा में रविवार को सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक सिरफिरे पति ने तड़के सुबह अपनी पत्नी को चाकू मार दिया। बेहोशी की हालत में पत्नी ने उठकर देखा तो दोनो बच्चे भी मृत अवस्था में मिले। पुलिस को सूचना लगी तो उन्होंने इलाज के लिए महिला को रतलाम जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को स्थिति स्थिर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार है। घटना जावरा के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हुसैन टेकरी की बताई जा रही है।

क्या है मामला
जावरा में स्थित हुसैन टेकरी पर हाजिरी लगाने इंदौर से आए परिवार के दो बच्चे आज सुबह मृत अस्वथा में मिले। जबकि परिवार की महिला घायल अवस्था में पाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को रतलाम जिला अस्पताल रैफर करवाकर मृत बच्चों का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने बताया की महिला का पति मौके से फरार है। घायल अनिता ने अपने पति दिनेश पर उसे चाकू मारने और दोनों बच्चो की जान लेने का आरोप लगाया है। तभी से पुलिस फरार पति की तलाश में जुट गई है।

यह बोली पत्नी
आरोपी की पत्नी अनिता का कहना है की वे हर साल की तरह इस वर्ष भी हुसैन टेकरी हाजिरी लगाने आए हुए थे। कल रात यही रुके हुए थे। तभी सुबह 3-4 बजे पति ने उसे चाकू मार दिया। महिला ने बताया की वह बेहोश हो गई थी। कुछ देर बार बेहोशी से बाहर आई तो उसे लगा बच्चे सोए हुए है। लेकिन जब देखा तो दोनो बच्चे आदित्य और राखी की मृत्यु हो चुकी थी। पूरे मामले में थाना प्रभारी का कहना है की महिला की बयान के आधार पर पुलिस फरार पति की तलाश कर रही है। बच्चों की मौत किस तरह हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया ने बताया कि फरार आरोपी दिनेश मानसिक रूप से कमजोर है। जिसे उसकी पत्नी होली के पहले हर वर्ष हुसैन टेकरी में हाजिरी दिलवाने लाया करती थी। ताकि उसकी दिमागी स्थिति स्वस्थ हो सके। किंतु इसी बीच यह पूरी वारदात हो गई। अब पुलिस की चार टीमें इंदौर सहित घटनास्थल के आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आरोपी की तलाश कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button