मध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर जिले के अभिनेता विक्रम मस्ताल वेब सीरीज में आएंगे नजर

सीहोर जिले के अभिनेता विक्रम मस्ताल वेब सीरीज में आएंगे नजर

सीहोर। जिले के प्रसिद्ध अभिनेता विक्रम मस्ताल शर्मा (सलकनपुर) प्रकाश झा निर्देशित वेब सीरीज आश्रम 3 में भी नजर आएंगेे। इस वेब सीरिज की शुरूआत 3 जून 2022 से हो रही है। आश्रम 3 वेब सीरीज मेक्स प्लेयर ऐप पर प्रदर्शित होगी। विक्रम मस्ताल इस वेब सीरिज में एसपी दिल्ली की भूमिका में दमदार रोल करतेे हुए दिखाई देंगे। विक्रम दर्शन कुमार भाई बने हैं, जो बाबा निराला को पकड़ने में मदद करते हैं। विक्रम मस्ताल शर्मा सलकनपुर के समीपस्थ गांव के किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी हायर सेकंडरी तक की शिक्षा ग्राम बायां में हुई है। इसके बाद स्नातक तक की पढ़ाई नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद से हुई है। विक्रम मस्ताल शर्मा को बचपन से ही अभिनय करने में रुचि थी। यही कारण रहा कि उन्होंने अभिनय कोे ही अपनेे कॅरियर का लक्ष्य बनाया और आज वे सफलता की सीढ़िया चढ़ रहे हैं। विक्रम मस्ताल शर्मा की मेहनत, लगन और ईश्वर के आशीर्वाद का ही परिणाम है कि उन्होंने रामायण सीरियल में श्रीहनुमान जी के पात्र का सजीव और उत्कृष्ट अभिनय किया। विक्रम मस्ताल शर्मा द्वारा कई टीवी सीरियल्स, फिल्मों एवं वेब सीरीज में काम किया है। इनमें प्रमुख रूप से आंखें, रामायण में हनुमान की भूमिका, अलीफ लैला, जय गंगा मैया जैसे कई सुपर हिट टीवी कार्यक्रमों में मुख्य भूमिका अदा की है। इनके द्वारा अभिनीत फिल्म सस्पेंस और साक्षी थी। वेब सीरीज 21 सरफरोश, सारागढ़ी एवं अस्सी नब्बे पूरे सौ में भी इनके द्वारा बेहतरीन और जीवंत अभिनय किया गया था। अब वे प्रकाश झा निर्देशित वेब सीरीज आश्रम 3 में भी नजर आएंगेे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button