मध्य प्रदेश

अनंत में विलीन हुए प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक उमड़े। सोमवार दोपहर 1.30 बजे जूनी इंदौर मुक्तिधाम पर उनकी चिता को अग्नि दी गई। बता दें कि रविवार शाम बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रॉबर्ट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। गुजरात चुनाव में ड्यूटी से लौटने के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। सोमवार को उनकी शव यात्रा निकाली गई। निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। शवयात्रा में प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने कांधा दिया। 

बता दें, उमेश शर्मा को हाल ही में गुजरात के एक जिले में विधानसभा चुनाव का प्रभार भी मिला था। उमेश  शर्मा का नाम इंदौर में शहर अध्यक्ष और महापौर के लिए भी आगे आ चुका था। वे दोनों पदों के लिए बड़े दावेदार माने जा रहे थे। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक करियर में उनके साथ हुए भेदभाव को लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शर्मा विद्यार्थी परिषद में रहे और अच्छे वक्ता के रूप में कई उपलब्धियां हासिल कीं। वे मंडल अध्यक्ष, भाजुयमो महामंत्री, नगर मंत्री, प्रदेश संयोजक आदि पदों पर रहे। उन्हें उर्दू व संस्कृत का खासा ज्ञान था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button