मध्य प्रदेश

स्टील कारोबारी की पत्नी ने गीजर के पाइप में लगाई फांसी..

इंदौर में एक स्टील कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अवसाद में थी और उसका इलाज चल रहा था। वहीं मृतका संगीता के परिजनों का कहना है कि बेटी को दमाद प्रताड़ित कर रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल लसूड़िया पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

संगीता ने आत्महत्या करने के लिए बाथरूम में लगे गीजर के पाइप में फंदा डाला और झूल गई। जब वह काफी देर तक बाथरूम के बाहर नहीं आई तो बेटा आवाज देने लगा। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर संगीता फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

संगीता और नितेश की 20 साल पहले शादी हुई थी, दोनों के बीच अन बन थी। पुलिस को एक डायरी भी मिली है, जिसमे संगीता ने तनाव से जुड़ी बातों का जिक्र किया है।  पुलिस ने फिलहाल घटना स्थल सील कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak dosáhnout velmi vysokého IQ: Rychle najděte číslo Kde jsou Kde se Všichni vidí kance a jen 1 jednorožce najde Hádanka: Musíte najít číslo mezi písmeny Nejpozornější jení vidí leoparda v džungli za Jaký je rozdíl mezi