भोपालमध्य प्रदेश

5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे विद्यार्थी 

भोपाल । मध्यप्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों के लाखों विद्यार्थी 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। चालू साल में सरकारी स्कूलों के साथ निजी और मदरसों के करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें से 427 निजी स्‍कूलों के 18,320 विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार अलग से भाषा विषय के प्रश्‍न पत्र तैयार किए गए हैं। निजी स्कूलों ने एससीईआरटी पाठ्यक्रम को लेकर विरोध जताया था। इसके बाद राज्य शिक्षा केंद्र ने निजी स्कूलों को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित परीक्षा कराने के लिए विकल्प चयन के लिए कहा था। विभाग ने इस बार परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए विभाग ने अलग से एक आईटी पोर्टल तैयार किया गया है। इसके माध्‍यम से परीक्षा का पूर्ण संचालन व्‍यवस्‍थाएं आनलाइन की गई हैं। इसी पोर्टल के माध्‍यम से विद्यार्थियों का सत्‍यापन, परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, केंद्राध्‍यक्षों की मैपिंग, सामग्री वितरण आदि कार्यो के संचालन के साथ ही परीक्षार्थियों के रोल नंबर और प्रवेश पत्र जारी करने की सुविधा भी प्रदान की गई है।इसी पोर्टल के माध्‍यम से विद्यार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति दर्ज होगी। परीक्षा के बाद होने वाले मूल्‍यांकन कार्यों और अंक सूची प्रदान करने की सुविधा भी इसी पोर्टल के द्वारा प्रदान की जाएगी। यदि कोई भी विद्यार्थी किसी कारण से परीक्षा तिथि तक भी पंजीकृत नहीं हो पाया हो तो उसे भी परीक्षा में शामिल करने के लिए केंद्राध्‍यक्षों को निर्देश प्रदान किए गए हैं। ऐसे विद्यार्थियों की तकनीकी जानकारियों को परीक्षा के बाद दर्ज किया जाएगा।बता दें, कि 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 मार्च से प्रारंभ होकर 3 अप्रैल तक आयोजित होगी। पिछले वर्ष प्रदेश के सरकारी स्कूलों के करीब 17 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस बारे में राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस का कहना है कि इनमें से 427 निजी स्‍कूलों के 18,320 विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम अलग से भाषा विषय के प्रश्‍न पत्र तैयार किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy a triky pro domácnost, vaření a zahradničení - vše, co potřebujete vědět pro životní styl plný radosti a pohody. Objevte nejnovější recepty, triky a tipy pro vytvoření dokonalých jídel a péči o zahradu. Užijte si každodenní inspiraci pro šťastný a zdravý život! Jak zvýšit krevní tlak bez léků: základní metoda Jak uchovat párky a klobásy: lze je 1. Důležité je každý den říkat Proč by měli Jak zabránit škrábání kočky na tapetách a nábytku: účinné metody Získejte ty nejlepší tipy a triky pro zlepšení svého každodenního života, objevte nové recepty a zjistěte, jak efektivně pěstovat zeleninu a ovoce ve vaší zahradě. Naše stránky jsou plné užitečných rad a informací, které vám pomohou v každodenním životě a budou zdrojem inspirace pro vaše kulinářské dovednosti a zahrádkářství. Připojte se k nám a objevte nové způsoby, jak si užít život plný radosti a zdraví!