भोपालमध्य प्रदेश

पत्‍थर से सिर कुचलकर युवक की हत्‍या

सागर ।    राजधानी के मोतीनगर थाना क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर रोड पर ठाकुर बाबा के मंदिर के पास शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने पत्‍थर से सिर कुचलकर उसकी हत्‍या की और फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह ठाकुर बाबा मंदिर के पास से गुजरने वाले लोगों ने खाली प्लाट में एक शख्स की लाश को देखा। उन्‍होंने सुबह तकरीबन आठ बजे इसकी सूचना मोतीनगर थाना पुलिस को दी। इसके तत्काल बाद ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सर्वप्रथम घटनास्थल को सीज किया और तफ्तीश शुरू की। मौके पर जांच के लिए स्पेशल टीम को बुलाया गया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है जो कि गरीब वर्ग का दिखाई देता है। सिर पर पत्थर लगने से उसकी मौत होना प्रतीत हो रही है। पुलिस आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार शराबखोरी के चलते हत्या होना प्रतीत हो रहा है। मोतीनगर थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि सूचना के बाद मृतक के शव का पंचनामा बनाकर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
4 frázy, ktoré môžu zničiť vzťahy: psychológ odhaľuje účinky urážok Letná večera so vzdušnou veľkou nocou a dubajskou Ako často sa Chrumkavá a zlatá: recept na dokonalé namastenie kurča s Rýchly recept na dokonalé Najlepšie rastliny na Ako dosiahnuť dokonalé Ako skladovať klobásu bez chladenia: