देश

भाजपा के संविधान दिवस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की बधाई, तंज भी कस दिया

नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाजपा को 42 साल पूरे होने पर बधाई दी है। शशि थरूर ने अपने ही अंदाज में भगवा दल को बधाई देते हुए उसके संविधान के पहले पन्नी की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की। इसके साथ ही शशि थरूर ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप जो काम करते हैं या जिन पर यकीन करते हैं, वह इस संविधान के मुताबिक नहीं हैं। आपके संविधान के पहले पेज पर ऐसा कुछ भी नहीं है, जिस पर यकीन करते हैं या फिर जो काम आप करते हैं। यही नहीं थरूर ने तंज कसते हुए कहा कि आपका यह संविधान भी आपके लिए एक जुमला ही है?

शशि थरूर ने ट्वीट किया, 'हैपी बर्थडे भाजपा! आप आज 42 साल के हो गए। क्या यह वह समय नहीं है, जब आपको अपने संविधान के मुताबिक काम करना शुरू करना चाहिए? ऐसा लगता है कि आपके संविधान के पहले पेज पर ऐसा कुछ नहीं है, जैसा आप करते हैं या जैसा आपका विश्वास है। या फिर आपका यह दस्तावेज भी तमाम जुमलों में से ही एक है।' शशि थरूर ने भाजपा के संविधान की जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें लिखा था कि पार्टी का मकसद भारत को मजबूत एवं समृद्ध बनाना है। इसके अलावा गांधीवादी समाजवादी विचारधारा के आधार पर आर्थिक नीतियां अपनाने की बात कही गई है।

बता दें कि आज भाजपा का 42वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसने सबसे पहले परिवारवादी राजनीति को मुद्दा बनाया और लोग भी अब इसे समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वह दल है, जो राष्ट्रनीति और राजनीति को एक साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि हम वह पार्टी हैं, जो राष्ट्र भक्ति में यकीन रखती है, जबकि ऐसे भी दल हैं, जो परिवार भक्ति में भरोसा रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक दौर था, जब लोग मान चुके थे कि सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन देश का कुछ नहीं होगा। अब ऐसा दौर आया है, जब लोग मान रहे हैं कि देश तेजी से आगे बढ़ गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Varför vi gläds när andra misslyckas: Psykolog avslöjar två Recept på plommonkaka utan bakning Experten tipsar om hur Samma Kvas-recept Hur man bleker handdukar och lakan Jaroslav Lata Fem bevattning misstag för orkidéer som inte blommar – Hur man lagar auberginekaviar för vintern: 3 recept Den mest eftertänksamma mannen i kärlek enligt Produkt kommer att göra Så mycket vatten bör Hur man tar hand En fantastisk soppa Hur man gör Så mycket Resultatet kommer att förvåna Varför kvinnor bygger relationer med Hur man räddar tomater från topprot" - En Snabbt och smidigt