देश

श्रद्धा हत्याकांड में द‍िल्‍ली पुल‍िस को इस हफ्ते म‍िल जाएगी नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट 

नई द‍िल्‍ली । बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड में बताया जाता है कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की ओर से इसी सप्‍ताह आफताब के नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंप दी जाएगी। र‍िपोर्ट आने के बाद इस मामले में जांच और तेजी से आगे बढ़ सकेगी। इन दोनों टेस्ट में पूछे गए सवालों के जवाबों की लिस्ट भी दिल्ली पुलिस को दी जाएगी।
सूत्र बताते हैं क‍ि श्रद्धा हत्याकांड मामले में की जा रही जांच में आफताब की यह दोनों रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के लिए काफी अहम होंगी। आफताब की पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट श्रद्धा हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस इन्वेस्टिगेशन में अहम रोल अदा कर सकती हैं।
सूत्रों का कहना है क‍ि इस हत्‍याकांड की जांच को लेकर कराए गए डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट भी आना बाकी है। डीएनए र‍िपोर्ट सीएफएसएल के पास से आएगी जिसके आधार पर अलग-अलग लोकेशन से मिली हड्डियां श्रद्धा के शव से जुड़ी हुई हैं या नहीं इसकी भी पहचान की जा सकेगी।
बताते चलें क‍ि द‍िल्‍ली पुलिस के अनुसार आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर (27) की गत 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी। आरोपी ने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक एक बड़े फ्रिज में रखा तथा बाद में उन्हें कई दिनों तक विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा। इस मामले में दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा था कि हत्या का यह छह महीनों पुराना मामला है और अपराध स्थल को साफ कर दिया गया है। पुलिस पूरी तरह से आरोपी के कबूलनामे पर निर्भर है जो एक ‘चालाक’ व्यक्ति प्रतीत होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Find nyttige tips og tricks til hverdagen, opskrifter på lækre retter og inspiration til din have på vores hjemmeside. Vi deler vores bedste råd til at gøre hverdagen lettere, lave mad der smager fantastisk, og dyrke en smuk have fyldt med friske grøntsager. Bliv inspireret og få masser af ny viden hos os! De 6 bedste Smart Trick Opdaget: Toilet skålen renser sig selv for dine Vægt i Tre indendørs planter, der Courgetter i denne dej: 3 lækre opskrifter, der Hvordan du kan reducere pladsen i Forskere opdager overraskende virkning af 'Everest-luft' på Parkinsons sygdom En lækker ret på 15 Insekter forsvinder om en uge: En hemmelig ingrediens tilføjes til røræg: Hemmeligheden bag den perfekte Her finder du nyttige tips og tricks til at gøre din hverdag nemmere og sjovere. Lær at lave lækre retter, få inspiration til nye opskrifter og bliv klogere på havearbejde. Vi deler gode råd og idéer, der kan gøre en stor forskel i din hverdag. Kom og vær med!