देश

हिमाचल: कांग्रेस ने राजेश वर्मा को बनाया मीडिया व इंटरनेट मीडिया कमेटी संयोजक, शिमला में 56 लोग पार्टी में शामिल

शिमला
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के फागू से संबंध रखने वाले राजेश वर्मा को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी और इंटरनेट मीडिया कमेटी का संयाेजक बनाया गया है। राजेश वर्मा पिछले काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वह पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव थे। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण में महासचिव बनाया गया था। संगठन में उनके बढ़िया कामकाज को देखते हुए आलाकमान ने उन्हें पदोन्नत कर इस महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय कमेटी में जगह दी है।

राजेश वर्मा ने पार्टी हाईकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व और आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा वह इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाने की वो भरपूर कोशिश करेंगे। राजेश वर्मा ने अपनी तैनाती के लिए राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर, कमेटी के चेयरमैन आश्रय शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

शिमला भाजपा के 56 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
शिमला। शिमला शहर भाजपा के 56 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व भाजपा सांसद एवं पूर्व विधायक बालक राम कश्यप की पुत्रवधू उर्मिला कश्यप के नेतृत्व में भाजपा के इन कार्यकर्ताओं में राजेंद्र कुमार, मूर्ति, रमन, चंद्र प्रकाश, प्रेम चंद, लेखराज कश्यप, जोगिंदर कुमार, मनोज कुमार, विनोद, भास्कर, भूतेश्वर, दीवान, श्रवण, कुलवंत सिंह, जोगिंदर सिंह, गोली भारद्वाज, कमला कश्यप, कांता गुप्ता, हेमा, सुरेश, बिमला, एकता, विद्या, प्रभा, कविता, सीमा, गीता, स्नेह कश्यप, इंदु राणा, सीमा कश्यप, ज़ोया कश्यप, मीरा, सुरेंद्रा, सुमन,संतोष, साहिल, विकास,हरिश कश्यप, कांता देवी, नारायण, नेकराम, मेदराम, आशा देवी, विशाखा, सुनीता, लीला देवी, संजू, राजेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, ऋचा हरनोट, अंजना, मनोरमा व पूजा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इन सभी लोगों को पार्टी का पटका पहना कर इनका पार्टी में स्वागत किया।इस दौरान विधायक आशा कुमारी पूर्व विधायक आदर्श सूद व कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र बुशैहरी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak správně vyprat kuchyňské utěrky a Proč nelze skladovat Jaký je ideální poměr chleba a vajec do mletého masa