देश

परमाणु हथियारों का भंडार बढ़ा रहा भारत; पर चीन फ‍िर भी आगे, जानें क्‍या कहती है SIPRI की रिपोर्ट

नई दिल्‍ली
रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के बाद वैश्विक परिदृय में तेजी से बदलाव आया है। दुनिया में हथियारों की होड़ बढ़ी है जिससे भारत और उसके पड़ोसी मुल्‍क भी अछूते नहीं हैं। स्‍टाकहोम के रक्षा थिंक टैंक सिपरी (SIPRI) ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्‍तान दोनों देश अपने परमाणु हथियार के जखीरे में बढ़ोतरी कर रहे हैं। सिपरी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जनवरी 2022 तक भारत के पास 160 परमाणु हथियार थे लेकिन ऐसा लगता है कि वह अपने परमाणु हथियारों का भंडार बढ़ा रहा है।

स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Stockholm International Peace Research Institute, SIPRI) ने एक बयान में कहा कि इसी तरह पाकिस्तान भी अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार कर रहा है। यही नहीं चीन अपने परमाणु हथियार शस्त्रागार के पर्याप्त विस्तार के बीच में है। उपग्रह से मिली तस्‍वीरों से संकेत मिलता है कि चीन के परमाणु हथियार जखीरे में 300 से अधिक नए मिसाइल साइलो का निर्माण शामिल है। जनवरी 2021-22 में चीन के पास 350 परमाणु हथियार थे।

SIPRI की रिपोर्ट कहती है कि भले ही चीन के परमाणु हथियारों का जखीरा जनवरी 2021 के जैसा ही है लेकिन इस्‍तेमाल के लिए उपलब्ध हथियारों की संख्या बदल गई है क्योंकि साल 2021 के दौरान ही नए लान्चर चालू हो गए थे। वहीं भारत के परमाणु हथियारों का भंडार जनवरी 2021 में 156 से बढ़कर जनवरी 2022 में 160 हो गया है। वहीं पाकिस्तान का परमाणु भंडार जनवरी 2021-22 के दौरान 165 पर बना हुआ है।

सिपरी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुल्‍क अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार करते नजर आ रहे हैं। दोनों देशों ने 2021 में नए प्रकार के न्‍यूक्लियर डिलिवरी सिस्‍टम को पेश किया और अब इन्‍हें विकसित करना जारी रखा है। हालांकि भारत की ओर से उसके परमाणु हथियारों के आधिकारिक आंकड़े साझा नहीं किए गए हैं। सनद रहे परमाणु हथियारों की स्थिति और परमाणु सशस्त्र देशों की क्षमताओं पर विश्वसनीय जानकारी की उपलब्धता काफी अलग होती है।

SIPRI की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान अपने कुछ मिसाइल परीक्षणों के बारे में बयान देते हैं लेकिन उनकी स्थिति या आकार के बारे में कोई जानकारी नहीं देते हैं। दुनिया में कुल नौ देश हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं। इन मुल्‍कों में संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजराइल और उत्तर कोरिया शामिल हैं। यह रिपोर्ट ऐसे वक्‍त में आई है जब भारत और चीन के बीच एलएसी पर गतिरोध बरकरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak správně vyčistit napínací strop: snadný způsob pro Rychlá večeře za 15 minut: Křehké "kotlety" v těstíčku Nalezení účinného léku proti černým skvrnám na rajčatech zachrání Jak se zbavit skvrn od kávy na : Rychlý recept