देश

सुनील जाखड़ ने कहा कि जो हुआ वह स्वीकार्य नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर ने चन्नी से मांगा इस्तीफा

पंजाब।  पीएम मोदी  ने बुधवार को सुरक्षा में बड़ी चूक होने के बाद पंजाब के फिरोजपुर शहर का अपना दौरा रद्द कर दिया। जहां उन्हें 42,750 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करना था। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कार्यक्रम स्थल से एलान किया कि पीएम मोदी 'कुछ कारणों से' रैली को संबोधित नहीं कर पाएंगे।

पीएम  की सुरक्षा चूक पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़  ने कहा कि आज जो हुआ वह स्वीकार्य नहीं है। यह पंजाब के खिलाफ है। फिरोजपुर में भाजपा की राजनीतिक रैली को संबोधित करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री के लिए एक सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाना चाहिए था। इस तरह लोकतंत्र काम करता है।
 
इस मामले पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने  पंजाब की चन्नी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार को इस घटना को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। अमरिंदर ने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल है। जब आप देश के प्रधानमंत्री को सुगम मार्ग प्रदान नहीं कर सकते हैं और वह भी पाकिस्तान की सीमा से सिर्फ 10 किमी दूर, आपको पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और आपको पद छोड़ देना चाहिए!
 
पंजाब की कांग्रेस सरकार विकास विरोधी : नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार विकास विरोधी है और उसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भी कद्र नहीं है। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पीएम मोदी को प्रोग्राम को रद्द करने लिए हर संभव हथकंडा आजमाया। यह दुखद है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए पीएम का दौरा बाधित हो गया। लेकिन हम ऐसी घटिया मानसिकता को पंजाब की तरक्की में बाधक नहीं बनने देंगे और पंजाब के विकास के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Test IQ: Nájdite 3 rozdiely 3 cenné tipy Warrena Buffetta, ako zvýšiť Rozriešte hádanku za 30 sekúnd: Kde sú tri rozdiely medzi Nájdite osobu medzi sochami za 5 sekúnd: Rýchly IQ test Ilúzia pre najpozornejších: Len málokto