देश

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आशंका,कई राज्यों में होगी भारी बारिश

दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अधिकतर राज्यों में बारिश की गतिविधियां पूरी तरह बंद हो गई हैं। उत्तर भारत में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। दिल्ली में मौसम की बात करें तो आज यानी 19 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, दिवाली से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों को परेशान करने लगा है।वहीं दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। कर्नाटक-केरल में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं ओडिशा पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। चक्रवात ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।
स्काईमेट वेदर के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर को समुद्री तूफान सी-तरंग बन सकता है। इसका प्रभाव उत्तरी आंध्र प्रदेश से होते हुए तटीय ओडिशा और गंगेए पश्चिम बंगाल के कई जिलों में देखा जाएगा। पहाड़ों पर अगले 24 घंटों के दौरान बर्फबारी जारी रहेगी। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तरी महाराष्ट्र का मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिणी महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 19 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने 7 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button