देश

आज भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और तेजी से आगे बढ़ता स्टार्टअप ईको-सिस्टम : PM मोदी

नई दिल्ली। इस साल के आम बजट 2022 में तकनीकी आधारित डेवलपमेंट के लिए कई घोषणाएं की गई है। इसी को लेकर बुधवार को एक वेबिनार रखा गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तकनीकी और डेवलपमेंट,  विजन तथा आम बजट 2022 के साथ इसके तालमेल पर अपनी बात रखी।

आज भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और तेजी से आगे बढ़ता स्टार्टअप ईको-सिस्टम है। मैं हमारे स्टार्टअप्स को भरोसा देता हूं कि सरकार उनके साथ पूरी शक्ति के साथ खड़ी है। बजट में युवाओं की स्किलिंग, रि-स्किलिंग और अप-स्किलिंग के लिए पोर्टल का प्रावधान भी रखा गया है। फिनटेक संबंध में भी भारत ने कमाल किया है। लोग मानते थे कि हमारा देश इस क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ेगा। लेकिन मोबाइल फोन से फाइनेंशियल एक्टिविटी में हमारे गांव भी जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि फिनटेक में भी ज्यादा से ज्यादा अधुनिक तकनीक का समावेश आज आवश्यक है।

मेडिकल साइंस और टेक्नोलॉजी
मोदी ने कहा- आज मेडिकल साइंस भी करीब-करीब technical driven हो गया है। ज्यादा से ज्यादा मेडिकल उपकरणों का निर्माण भारत में हो और भारत की जरूरत को ध्यान में रखकर हो, इस पर भी हमें ध्यान देना है। आज हम तेजी से घरों का निर्माण कर रहे हैं, रेल, रोड, वॉटर वे और ऑप्टिकल फाइबर पर भी अभूतपूर्व निवेश हो रहा है। इसमें और गति लाने के लिए पीएम गतिशक्ति के विजन के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। इस विजन को तकनीक से कैसे मदद मिल सकती है, इस पर हमें काम करना होगा।

उभरते सेक्टर पर जोर
मोदी ने कहा- इस बार हमारे बजट में sunrise sectors पर खास जोर दिया गया है। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, जियो स्पेशल सिस्टम, ड्रोन से लेकर सेमी कंडक्टर, और स्पेस तकनीक तक, और क्लीन टेक्नोलॉजी से लेकर 5जी तक, ये सभी सेक्टर्स आज देश की प्राथमिकता हैं। हमारे लिए तकनीक देश के सामान्य से सामान्य नागरिक को सशक्त करने का माध्यम है। हमारे लिए तकनीक देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रमुख आधार है। हमारी सरकार के साइंस एंड टेक्नॉलोजी सिर्फ आइसोलेटेड सेक्टर नहीं है। आज इकोनॉमी के क्षेत्र में हमारा विजन डिजिटल इकोनॉमी और फिनटेक जैसे आधार से जुड़ा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के फील्ड में हमारा डेवलपमेंट विजन एडवांस टेक्नॉलोजी पर बेस्ड है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Desert rapid și delicios: Deconstrucția mitului despre Cum să hrăniți cartofii pentru o recoltă mare: