देश

यूक्रेन संकट पर क्या है राय? भारत के साथ विचार-विमर्श करेंगे जो बाइडेन

 नई दिल्ली।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि रूस के सैन्य अभियान के बाद यूक्रेन संकट पर अमेरिका भारत के साथ विचार-विमर्श करेगा। यूक्रेन संकट पर व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम भारत के साथ (यूक्रेनी संकट पर) विचार-विमर्श करने जा रहे हैं। हमने इसे पूरी तरह से सुलझाया नहीं है।’ वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या भारत रूसी आक्रमण पर अमेरिका के साथ पूरी तरह से जुड़ा हुआ है।

यह समझा जाता है कि यूक्रेन संकट पर भारत और अमेरिका में एकराय नहीं हैं। रूस के साथ भारत की ऐतिहासिक और समय की कसौटी पर खरी मित्रता है। साथ ही, अमेरिका के साथ उसकी रणनीतिक साझेदारी पिछले डेढ़ दशक में अभूतपूर्व गति से बढ़ी है। ऐसा माना जाता है कि व्हाइट हाउस, विदेश विभाग और इसकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद से लेकर विभिन्न स्तरों पर बाइडेन प्रशासन यूक्रेनी संकट पर पूर्ण समर्थन की मांग करते हुए कई स्तरों पर अपने भारतीय समकक्षों तक पहुंच गया है।

हमले के नतीजे भुगतेंगे पुतिन, यूक्रेन संकट पर बोले बाइडेन
रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है। इस हमले के बाद कई सैनिकों और नागरिकों की मौत हो चुकी है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति को चेतावनी दी और कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध को चुना है और अब वह इसका परिणाम भुगतेंगे। हम G-7 देश मिलकर रूस को जवाब देंगे। VTB सहित रूस के 4 और बैंकों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button