Newsविदेश

हवाई के जंगलों में आग, 67 जिंदा जले

अमेरिका के प्रांत में अ​ब तक का सबसे भीषण ​अग्निकांड

वाशिंगटन। अमेरिका का हवाई राज्य भीषण अग्निकांड की चपेट में है। यहां के जंगलों में लगी आग में अब तक 67 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी तट पर माउई आइलैंड में आग हवा से इतनी तेजी से फैली कि किसी को बचने का मौका तक नहीं मिल पाया। कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कुछ ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग तक लगा दी। हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कई टूरिस्ट एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।

ऐसी तबाही नहीं देखी
हवाई में लगी इस भीषण आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गवर्नर जॉश ग्रीन कहते नजर आ रहे हैं कि लहायना में मची तबाही के बाद इसे फिर से खड़ा करने में कई साल और अरबों रुपए लग जाएंगे। 1961 में एक समुद्री लहर में 61 लोगों की मौत के बाद यह सबसे बड़ी दुर्घटना है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को इसे आपदा घोषित कर राहत कार्यों के लिए फंड जारी किया। अमेरिकी कोस्ट गार्ड कमांडर एजा किरक्सके ने बताया कि अपनी जान बचाने की कोशिश में 100 से ज्यादा लोगों के समुद्र में कूदने की आशंका है। किरक्सके ने कहा- आग से उठने वाले धुएं के कारण हेलिकॉप्टर पायलेट्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद एक कोस्ट गार्ड वेसल ने 50 से ज्यादा लोगों को बचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejlepší tipy a triky pro zlepšení vašeho každodenního života na našem webu! Prozkoumejte naše lifestylové články o varení, kutilství a zahradničení a objevte nové nápady, recepty a inspiraci pro váš domov. Užijte si každý den s našimi užitečnými články a začněte žít plněji už dnes! Zdraví a chuť: proč byste měli Lidé narození v Vepřové maso Nejlepší tipy pro vaši kuchyni, zahradu a každodenní život. Najděte užitečné rady a triky pro vaše domácnosti a začněte tvořit úžasné pokrmy a zahradu svých snů ještě dnes!