
सीहोर। कभी सीहोर की लिसा टॉकीज में फिल्म देखकर हीरो बनने का सपना संजोते थे और अब सपनों को पूरा करने के बाद उसी लिसा टॉकीज में पहुंचकर बेहद अच्छा लग रहा है। मैं अपने कॉलेज के दिनों में फिल्में देखा करता था, तब अचानक हीरो बनने का सपना देखने लगा और इसे पूरा करने के लिए फिल्मों की नगरी मुंबई चला गया। लगभग डेढ़ दशक तक संघर्ष करने के बाद आखिरकार मेरा सपना पूरा हो गया है और सफलता का सेहरा लेकर आज आपके अपनों के बीच आया हूं तो बहुत अच्छा लग रहा है। यह बात महेश भट्ट की ताजातरीन फ़िल्म ’तू मेरी पूरी कहानी’ के मुख्य कलाकार अरहान पटेल उर्फ गिरजेश सवासिया ने कही। वे गत दिवस सीहोर पहुंचे जहां पर उनका ढोल-ढमाको एवं फूलमाला से स्वागत, सत्कार हुआ तो वहीं रैली निकालकर उन्हें लिसा टॉकीज तक ले जाया गया, जहां पर सीहोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदेश राय ने अरहान पटेल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर लिसा टॉकीज के संचालक रिंकू जायसवाल एवं कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के विधायक घनश्याम चंद्रवंशी आदि भी साथ थे।
कड़ी मेहनत और धैर्य ही दिलाती है सफलता-