Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में आज से खरीदी का महा-अभियान, जिले के 240 केंद्रों पर होगी खरीदी

सीहोर। जिले के अन्नदाताओं के लिए आज का शुक्रवार उम्मीदों भरा सवेरा लेकर आया है। गुरुवार को दो केंद्रों पर सांकेतिक शुरुआत के बाद, आज यानी 10 अप्रैल से जिले के सभी 240 उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का महा-अभियान व्यापक स्तर पर शुरू होने जा रहा है।
बता दें जिले में गेहूं खरीदी का आगाज गुरुवार को ही हो गया था। पहले दिन सीहोर मंडी और तकीपुर उपार्जन केंद्र पर रौनक देखने को मिली, जहां 15 किसानों से 570 क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई। गुरुवार को हुए सफल ट्रायल के बाद, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल ने बताया कि शेष 238 केंद्रों पर आज शुक्रवार से तुलाई का कार्य पूरी क्षमता के साथ शुरू कर दिया गया है।
10 हजार किसानों ने बुक किया है स्लॉट
खरीदी को लेकर किसानों में इस कदर उत्साह है कि अब तक जिले के 10,300 किसान अपनी फसल बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके हैं। आज सुबह से ही केंद्रों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। किसानों का कहना है कि समय पर खरीदी शुरू होने से उन्हें अपनी अगली फसल और आर्थिक जरूरतों के लिए बड़ी मदद मिलेगी।
परंपरा और सम्मान के साथ तुलाई
प्रशासन ने इस बार खरीदी को केवल एक सरकारी प्रक्रिया न रखते हुए उत्सव का रूप दिया है। केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों का स्वागत फूल मालाओं और साफा बांधकर किया जा रहा है। तुलाई से पहले कांटों का विधि-विधान से पूजन किया गया, जिसने किसानों का दिल जीत लिया।
सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
प्रशासन का दावा है कि आज से व्यापक खरीदी को देखते हुए सभी 240 केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिनमें चिलचिलाती धूप को देखते हुए केंद्रों पर टेंट और शीतल पेयजल की व्यवस्था है। किसानों के विश्राम के लिए बैठने के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। हर केंद्र पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं ताकि तुलाई और भुगतान में कोई गड़बड़ी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button