रेहटी में भगवान श्रीपरशुराम जयंती के अवसर पर निकला चल समारोह
जगह-जगह हुई फूलों की वर्षा, नगर के सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत, सत्कार


भगवान श्रीपरशुराम जयंती के अवसर पर निकले चल समारोह का नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा फूलों की बरसा करके स्वागत, सत्कार किया गया। इस दौरान साहू समाज, माहेश्वरी समाज, सिंधी समाज, सेन समाज, खाती समाज, अल्पसंख्यक समाज सहित अन्य समाजों ने स्वागत, सत्कार किया। सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मनोहर लाल माहेश्वरी ने सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनय पालीवाल का साफा बांधकर, माला पहनाकर उनका सम्मान किया तो वहीं युवा नेता विक्रम मस्ताल शर्मा का भी शॉल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान सामाजिक महिलाओं, पुरूषों पर भी फूलों की बारिश की गई। इसी तरह नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, स्वर्ण कला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत सहित नगर परिषद रेहटी के पार्षदगण, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने भी चल समारोह का भव्य स्वागत, सत्कार किया। चल समारोह के दौरान अखाड़ों ने भी करतब दिखाए तो वहीं पुलिस भी मोर्चे पर तैनात रही।