Newsमध्य प्रदेशविशेष

आम आदमी पार्टी का लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना है: सुनील गौर

आप द्वारा किए जा रहे हैं कार्यकर्ता संवाद, बनाए जा रहे हैैं पार्टी सदस्य

होशंगाबाद। आम आदमी पार्टी का उदय देेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए हुआ है। आप ने दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है। पंजाब में भी भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का अभियान चल रहा है और अब पार्टी मध्यप्रदेश में भी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियोें में जुटी हुई है। आप का लक्ष्य एवं उद्देश्य मध्यप्रदेश मेें भी भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन है, इसके लिए पार्टी द्वारा जगह-जगह संवाद कार्यक्रम किए जा रहे हैं, आम लोगों को पार्टी की रीति-नीति सेे अवगत करातेे हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है। ये बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं होशंगाबाद जिले केे प्रभारी सुनील गौर ने कही। वे होशंगाबाद केे अग्निहोत्री गार्डन मेें आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में अपना उद्बोधन दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां पर बिना रिश्वत दिए कोेई काम नहीं होतेे। अवैैध उत्खनन में रिकार्ड टूट रहेे हैैं। मध्यप्रदेश खासकर बुदनी विधानसभा तोे भ्रष्टाचार का गढ़ बना हुआ हैैै। अब तक मध्यप्रदेश में जो भी पार्टियां सत्ता में रही, सबनेे मिलकर मध्यप्रदेश का बंटाढार ही किया है, लेकिन अब प्रदेशवासियोें को आम आदमी पार्टी के रूप में नया विकल्प देना हैै, नई सरकार देना है। इसके लिए सभी संकल्प लेकर आगामी विधानसभा की तैयारियोें में भी जुट जाएं।
लगातार होंगे संवाद कार्यक्रम-
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील गौर ने बताया कि अब लगातार कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान संवाद कार्यक्रम में शामिल होने वाले सदस्योें कोे वॉलेंटियर मैपिंग सीट दी जा रही है औैर सात दिनोें में उसे भरकर वापस लिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विधानसभा चुनाव मेें भी आम आदमी पार्टी इस बार पूरी तैयारियोें के साथ मैैदान मेें उतरेेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button