भैरूंदा में मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार रुपये की पल्सर बरामद

सीहोर। भैरुंदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त ने 7 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 अगस्त को इंदौर रोड स्थित अनन्या रेस्टोरेंट के सामने से उसकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीडि़त ने प्रकाश नामक युवक पर चोरी का संदेह जताया था।
पूछताछ में खुला राज, पकड़ाया आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे और एसडीओपी रोशन जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदेही प्रकाश बारेला पिता सुवालाल बारेला निवासी हबीब नगर लोधाबढ़ भैरूंदा को 8 अगस्त को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छिपाकर रखी गई मोटरसाइकिल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई और आरोपी को पकडऩे में प्रधान आरक्षक लोकेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक मुकेश, आरक्षक लवकेश जाट, आरक्षक रविन्द्र मेहर और आरक्षक निखिल की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version