
सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 07 और 08 फरवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय सम्मेलन सहित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रशासन द्वारा उनके दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री चौहान 07 फरवरी को सुबह 09.30 बजे जिले के अमलाहा स्थित इकार्डा पहुंचेंगे। यहां वे दलहन क्षेत्र पर आयोजित एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। दिनभर कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे शाम 05.45 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
8 फरवरी: भैरूंदा और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
अगले दिन 08 फरवरी को श्री चौहान भोपाल से रवाना होकर सुबह 11.15 बजे भैरूंदा पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इसके बाद उनके ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे इस प्रकार रहेंगे। दोपहर 02.30 बजे ग्राम सतदेव आगमन, जबकि शाम 04.15 बजे ग्राम वासुदेव आगमन होगा। वहीं शाम 05 बजे ग्राम सुकरवास आगमन। इन सभी स्थानों पर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री शाम 06 बजे पुन: भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।