
सीहोर। नगर में आगामी समय में आने वाले सभी त्यौहार एवं उत्सवों को उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान साफ-सफाई, लाइटिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। ये बातें नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने कही। वे हिंदू उत्सव समिति की आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक आगामी उत्सवों को दृष्टिगत रखते हुए बस स्टैंड स्थित सम्राट काम्प्लेक्स में भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ प्रारंभ हुई। बैठक में हिन्दु उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रेम पहलवान, पूर्व अध्यक्ष सतीश राठौर, पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रजापति, सिख समाज के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्ना, समाज सेवी रुद्रप्रकाश राठौर के आतिथ्य में बैठक में प्रारंभ हुई। हिन्दु उत्सव समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने समस्त पूर्व अध्यक्षों एवं अध्यक्ष आशीष गुप्ता, महासचिव विष्ण्ुा प्रजापति, राजेन्द्र नागर, पुरुषोत्तम मीणा के द्वारा साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह में सीहोर नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रिंस राठौर का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर हरिओम दाऊ, घनश्याम यादव, मनोज कैप्टन, सुदीप प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों व पदाधिकारियों का साफा बांधकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं रामदरबार का चित्र भेंटकर सम्मान किया। आयोजित बैठक गणेश उत्सव, डोल ग्यारस चल समारोह एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर आयोजित की गई थी। इसमें उपस्थित नागरिकों ने उत्साह उमंग के साथ मनाए जाने हेतु अपना समर्थन व्यक्त किया। हिन्दु उत्सव समिति के अनूप चैधरी ने प्रस्ताव रखा कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में झांकी एवं आखाड़ों का जो स्वागत-सम्मान किया जाता था, उसी परम्परा को जीवित रखा जाए, जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर पालिका द्वारा चल समारोह व स्थाई झांकियों के समक्ष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अनंत तुर्दशी चल समारोह पर अखाड़ों एवं झांकियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन पं. शंकरलाल शर्मा ने किया। आभार व्यक्त पं. महेश दुबे ने व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दु उत्सव समिति द्वारा नगर में होने वाले सभी धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन में हिन्दु उत्सव समिति भर पूर सहयोग करेगी। इस अवसर पर गब्बर यादव, नीरज गुप्ता, भगत सिंह तोमर, बाबू सम्राट, पवन प्रजापति, अंशुल पवन गुप्ता, राजेश परिहार, आशीष पचैरी, विवेक श्रीवास्तव, लक्ष्मण चैकसे सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे, जिन्होने आगामी उत्सवों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।